{"_id":"6143b0228ebc3ea75c655e09","slug":"normal-ticketing-facility-resumed-from-mobile-app-yamuna-nagar-news-knl83456657","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से सामान्य टिकट की सुविधा फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से सामान्य टिकट की सुविधा फिर से शुरू
विज्ञापन
रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों में भी अनारक्षित टिकट लागू करने के बाद रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर सामान्य टिकट की बिक्री शुरू की गई, लेकिन काउंटर के माध्यम से टिकट लेना दिक्कत भरा साबित हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने कोरोना काल में बंद पड़े अनारक्षित टिकट सिस्टम यानि यूटीएस मोबाइल एप को भी शुरू कर दिया है। अब सामान्य टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े नहीं रहना होगा और यात्री अपने मोबाइल से ही अनारक्षित श्रेणी की टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। मोबाइल एप का सबसे बड़ा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा, क्योंकि मासिक टिकट अभी तक मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में बहाल नहीं की है। एप से बुक की गई टिकट पर यमुनानगर से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों में सफर के लिए लोगों को फायदा होगा।
यूटीएस एप के जरिए आप स्टेशन से पांच किमी दूरी की परिधि में टिकट बुक करवा सकते हैं। इसमें ये भी सिस्टम है कि रेलवे लाइन से कम से कम 20 मीटर दूर रहते हुए अनारक्षित टिकट बुक की जा सकती है। यानी ऐसा नहीं होगा कि आप बिना टिकट यात्रा करें और टीटी को देखते ही टिकट बुक कर लें। इसके लिए रेलवे ने जियो फेंसिंग की हुई है, ताकि लोग इस सुविधा का दुरुपयोग न करें। ये एप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जीपीएस को चालू करना होता है। इसमें भी यात्रियों को पीएनआर नंबर दिया जाता है जिसमें एक पीएनआर पर यात्री अधिकतम 4 टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। टिकट का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम आदि से किया जा सकता है।
वर्जन
यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो इसलिए अनारक्षित टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल एप का संचालन पुन: शुरू किया गया है। यूटीएस एप की सुविधा वैसे तो मार्च में शुरू कर दी गई थी, लेकिन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर यात्रा करना मान्य नहीं था। ऐसे में जो एक दो पैसेंजर ट्रेन चल रही थी, उनकी ट्रेनों में सफर मान्य था। उसके लिए भी मेल एक्सप्रेस की टिकट लेनी पड़ती थी। अब एप से बुक की गई टिकट पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सफर किया जा सकता है। जिन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लागू की गई है, उनकी सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। सुपर फास्ट व अन्य विशेष श्रेणी की ट्रेनों में यह सुविधा अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन
हरि मोहन, अंबाला रेल डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक