{"_id":"68bc8665df0c0c3556028428","slug":"noni-rana-arrested-for-doing-recce-for-gang-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143402-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोनी राणा गैंग के लिए रेकी करने में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोनी राणा गैंग के लिए रेकी करने में गिरफ्तार
Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआईए-2 की टीम ने थाना फर्कपुर में 18 जुलाई को दर्ज आर्म्स एक्ट व गिरोहबंदी के केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अमित उर्फ तोता आजादनगर का रहने वाला है और नोनी राणा गैंग के लिए रेकी करता है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मामले में दो आरोपी रजत पंडित व परवेज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इनामी गैंग व संगठित अपराध करने वालों की तफ्तीश कर रहे हैं। इसके तहत जांच में सामने आया कि नोनी राणा व मोनू गुर्जर कुख्यात अपराधी हैं, जो विदेश से अपनी गैंग चला रहे हैं और विभिन्न काराेबारियों को रंगदारी के लिए कॉल कर रहे हैं। वह अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी की रकम ऐंठ रहे हैं और हत्याएं करवा रहे हैं। गैंग का संचालन अपने भाई भौंडसी जेल में बंद काला राणा से करा रहे हैं। इनके साथ बैंक कालोनी निवासी कुनाल हरजाई, छछरौली निवासी भूरा ठेकेदार, पूर्व पार्षद टिंकू, पंजेटो निवासी साहिल, अमित, रेलवे कालोनी निवासी रजत पंडित व शांति कालोनी निवासी परवेज भी जुड़े हुए हैं। यह गैंग की फरारी कटवाना, वाहन व असलहे उपलब्ध करा रहे हैं।
इन आरोपियों पर भी विभिन्न मामले दर्ज हैं। 18 जुलाई को सूचना मिली कि इस गैंग से जुड़े रजत पंडित व परवेज किसी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए सुढैल रोड से बाइक से निकलेंगे। तब दोनों को पकड़ा और उनके विरुद्ध गिरोहबंदी व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया। इन आरोपियों से पूछताछ से गैंग के अमित उर्फ तोता का पता चला और उसे गिरफ्तार किया गया।