फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No auspicious events will take place for 52 days due to Venus being in conjunction with the sun

Yamuna Nagar News: शुक्र अस्त होने से 52 दिन नहीं होंगे शुभ कार्य

Mon, 08 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
No auspicious events will take place for 52 days due to Venus being in conjunction with the sun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। देवउठनी एकादशी के साथ उदय हुआ विवाह मुहूर्त का तारा 52 दिन के लिए अस्त हो गया है। इस दौरान 16 दिसंबर खरमास लग जाएगा और विवाह व अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। वहीं, 52 दिन के लिए शुक्र अस्त होगा, इसके चलते शहनाइयां नहीं गूंजेंगी। खरमास को शास्त्रों में निषेध काल कहा गया है। वहीं शुक्र के अस्त होने पर विवाह नहीं होते हैं। इसके बाद पांच फरवरी से विवाह के मुहूर्त हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि 16 दिसंबर से खरमास लग रहा है और यह 14 जनवरी तक रहेगा। शास्त्रों में खरमास को अशुभ माना गया है और इसमें विवाह, यज्ञोपवित, भूमि पूजन, नामकरण, गृह प्रवेश, मुंडन सहित इत्यादि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य गोचर करते हुए धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। इस काल में सूर्य की गति धीमी होती है और तेज निम्म होता है।
विज्ञापन

मांगलिक कार्य के लिए सूर्य व गुरु का प्रबल होना आवश्यक होता है। खरमास में सूर्य कमजोर और गुरु अस्त होते हैं। यही कारण है कि इसमें मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर संक्रांति होगी और इसके साथ सूर्य व गुरु प्रबल होंगे और मांगलिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रमन वत्स ने बताया कि विवाह मुहूर्त के लिए शुक्र व गुरु ग्रह का उदय होना सबसे आवश्यक होता है। परंतु इस बार 12 दिसंबर से 31 जनवरी तक शुक्र अस्त रहेगा। सौरमंडल में गुरु ग्रह ने पांच दिसंबर को वक्री गति से कर्क से मिथुन राशि में प्रवेश किया है।

उन्होेंने बताया कि इस बार 12 दिसंबर को शुक्र 52 दिन के लिए अस्त हो जाएंगे और एक फरवरी को उदय होंगे। शुक्र अस्त होने के कारण वर्ष जनवरी में कोई भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके बाद पांच फरवरी से विवाह के मुहूर्त शुभ मुहूर्त हैं।
वर्ष 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

फरवरी : 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20 और 21

मार्च : 7, 8, 9, 11, 12

अप्रैल : 15, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30

मई : 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14

जून : 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29

जुलाई : 1, 6, 7, 11, 12

नवंबर : 21, 24, 25, 26

दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed