{"_id":"6a1b375dd43800a7090d2314","slug":"neighbors-pet-dog-injures-young-man-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156942-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने युवक को किया घायल
Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
घायल संजय कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। क्षेत्र के पीर गायब मोहल्ले में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने युवक पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक घर के अंदर भागा। कुत्ता भी उसके पीछे घर में घुस गया। घटना में युवक को शरीर पर काटने के कई निशान और छह गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका भाई संजय कुमार मंदिर से घर लौटा था। वह घर के बाहर बाइक खड़ी कर रहा था, तभी उनके पड़ोसी परवेज खान का पालतू कुत्ता संजय पर झपट लिया। कुत्ते ने संजय कुमार को कई जगह काट लिया। अचानक कुत्ते से घबराया संजय जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गया।
इस पर कुत्ता भी उनके पीछे घर के अंदर आया गया और फिर हमला कर दिया। इस दौरान घर में परिजनों भी घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुत्ते ने घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला पर भी झपटने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने मशक्कत के बाद संजय कुमार को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई राहगीरों और बच्चों पर हमला कर चुका है, इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। शिकायत में यह भी बताया कि जब लोग संजय कुमार को बचाने का प्रयास कर रहे थे, उस दौरान गली में सब्जी बेच रहे रमेश नामक व्यक्ति पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया।
घायल संजय कुमार को उपचार के लिए पहले सीएचसी छछरौली ले जाया गया। चिकित्सकों की रिपोर्ट में उनके शरीर पर कुत्ते के काटने के कई निशान और छह गंभीर चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस पीड़ित के भाई अजय शर्मा की शिकायत पर कुत्ते के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।