फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neha won the poetry recitation competition against Swastika

Yamuna Nagar News: काव्य पाठ में स्वास्तिका में नेहा ने मारी बाजी

Sat, 13 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Neha won the poetry recitation competition against Swastika
कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं व स्टाफ। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में काव्य पाठ, स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की स्वास्तिका ने पहला, समीक्षा ने दूसरा तथा बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की नर्गिस ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
बीकॉम प्रथम वर्ष की नेहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी कॉम प्रथम वर्ष की नेहा व बीए प्रथम वर्ष क रागिनी बिष्ठ ने संयुक्त रूप से प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की प्रियंका ने दूसरा स्थान अर्जित किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बी कॉम प्रथम वर्ष की सुमेधा ने पहला, नेहा ने दूसरा स्थान अर्जित किया। निर्णायक मंडल में डॉ किरन शर्मा, डॉ शशि डॉ मीनाक्षी सैनी, निशी ग्रोवर तथ डॉ गुरशरण कौर शामिल रहीं।
विज्ञापन

डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि भाषा, भाव, अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। केवल हिंदी ही नहीं सभी भाषाओं का अपना महत्व है। केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं का ज्ञान भी प्राप्त करना चाहिए। ताकि समय अनुसार हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें। पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता में भाग लेना नहीं,बल्कि कुछ कर दिखाने की भावना होनी चाहिए। ये प्रतियोगिता बच्चों के लिए ऐसा ही मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed