{"_id":"6a8de10d79205736ac0fd7fc","slug":"ncc-activities-explained-to-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161851-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताईं एनसीसी की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताईं एनसीसी की गतिविधियां
Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी पंजीकरण अभियान में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज रादौर के क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को एनसीसी पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया। जिले से पहुंचे एनसीसी अधिकारी ने विद्यार्थियों को एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने एनसीसी में शामिल होने के प्रति विशेष उत्साह और रुचि दिखाई। संस्थान में एनसीसी की 14वीं हरियाणा बटालियन के तत्वावधान में आयोजित अभियान में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कहा कि एनसीसी छात्र जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।
एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और देशभक्ति की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रभारी डॉ. यूपी सिंह, एनसीसी इंचार्ज डिंपल सैनी, खेल इंचार्ज गुलशन कांबोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।