फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nagar nigam, people protest

नगर निगम अधिकारी नहीं कर रहे थे नालों की सफाई, लोगों ने लगाया जाम

Thu, 05 Sep 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam, people protest
सड़क पर जाम लगा कर बैठे दुकानदार - फोटो : YAMUNA NAGAR
देवी भवन बाजार में नालों की सफाई नहीं होने से नाराज दुकानदार और स्थानीय लोगों ने बुधवार को मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। दुकानदारों ने अपनी बाइक और साइकिलें खड़ी दी और सड़क के बीच में बैठ गए। दुकानदारों का आरोप है कि सफाई को लेकर नगर निगम अधिकारियों को लगातार शिकायत दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी उन्हें आज कल सफाई करवाने की बात कह कर टाल रहे हैं। जिसकी वजह से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भी जमा हो जाता है। जिससे आने-जाने में तो परेशानी होती ही है, साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध भी फैल जाती है। जाम की सूचना मिलते ही नगर निगम के एमई मौके प्रदीप दहिया मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि सफाई का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा, लेकिन दुकानदार नहीं माने। जिस पर उन्होंने कर्मचारियों को सफाई के काम पर लगाया। तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

बार-बार टालते हैं अधिकारी : अनिल प्रजापति, कुलदीप लाल, लक्की, सोनू, बिट्टू भाटिया, साहिल कंबोज, मोंटू कंबोज, महेंद्र कंबोज, अर्जुन राम, जयप्रकाश आदि ने बताया कि 10 दिन पहले हमने देवी भवन बाजार की समस्या को लेकर एक शिकायत एमई के नाम नगर निगम के जगाधरी कार्यालय में दी थी। जिस पर नगर पालिका के एमई ने कोई कार्रवाई नहीं की। सफाई को लेकर कई बार उन्हें अवगत कराया, लेकिन वे कभी दो दिन का समय देते हैं तो कभी चार दिन का समय।
विज्ञापन

बीमारियों के डर से ग्राहक कम : दुकानदारों का कहना है कि बाजार में गंदे पानी से दुर्गंध आती है, जिससे ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है। क्योंकि उन्हें डर है कि यहां पनप रहे मच्छर काट लेंगे और वे बीमार हो जाएंगे। क्योंकि कई दुकानदार मच्छरों के काटने से बीमार हो चुके हैं। इनका कहना है कि पूरा देश वायरल की चपेट में है और मलेरिया व डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधा दें नगर निगम, टैक्स भरते हैं : स्थानीय निवासियों ने बताया कि महीने में एक आध बार सफाईकर्मी सफाई करने आता है। लेकिन नाम मात्र काम कर चला जाता है। फिर एक महीने तक एक सफाईकर्मी नहीं दिखता। बाजार में मूलभूत सुविधा पक्की सड़कें, पेयजल व गंदे पानी की निकासी होनी चाहिए है। लोगों का कहना है कि समय पर टैक्स भरते हैं, परंतु यहीं सुविधा देने में अधिकारी बहुत पीछे है।

क्षेत्र में एक दिन छोड़कर सफाई करवाई जाएगी। नालों में पॉलिथीन आदि डाल दी जाती है, जिससे पानी की बहाव रुक जाता है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे नालियों में कुछ न डालें।
-अनिल नैन, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed