फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nafisa first in long jump event

Yamuna Nagar News: लंबी कूद स्पर्धा में नफीसा प्रथम

Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nafisa first in long jump event
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि, व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर में करवाई गई। इसमें 100 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, वॉलीबॉल और खो-खो की स्पर्धाएं हुईं। लड़कियों की लंबी कूद में नफीसा ने प्रथम स्थान पाया। रमनदीप कौर द्वितीय और डिंपल ने तृतीय स्थान पर रही।
यह प्रतियोगिताएं मेरा युवा भारत यमुनानगर की ओर से कराई गईं। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में कुंदन ने पहला स्थान पाया। आर्य ने दूसरा और आमिर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में नफीस ने पहला स्थान, तान्या ने दूसरा स्थान और रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में सलीम प्रथम रहा। आमीर ने दूसरा और शोएब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में शालू प्रथम रही। दीक्षिका ने दूसरा और निशा रानी ने तीसरा स्थान पाया। लड़कों की लंबी कूद में तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुंदन ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहला और गनौली टीम ने दूसरा स्थान पाया। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने पहला और बलौली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी मुख्यातिथि और मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, क्लब प्रधान संजीव सैनी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

चौधरी ने लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सदा देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर मुख्यातिथि ने विजेताओं पदक, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेरा युवा भारत यमुनानगर की ओर से भारती, रजनी, काजल, अशोक, लक्कड़ मंडी जगाधरी आढ़ती अली खान, कोच रमनजीत सिंह, कोच शिव राणा, कोच गगनदीप कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed