{"_id":"6a88cb32cac091c1a3021974","slug":"mutation-and-jamabandi-records-affected-by-patwaris-strike-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161621-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पटवारियों की हड़ताल से इंतकाल और जमाबंदी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पटवारियों की हड़ताल से इंतकाल और जमाबंदी प्रभावित
Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पटवारी व कानूनगो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। पटवारियों की हड़ताल 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दी रेवेन्यू पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार के साथ मांगों पर सहमति न बनने के कारण यह घोषणा की है। शुक्रवार को भी जिले के पटवारी हड़ताल पर रहे, जिससे विभिन्न सरकारी कार्य प्रभावित हुए। पटवारियों ने अनाज मंडी में टेंट लगाकर सुबह से शाम तक धरना दिया। इस दौरान काम न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, हड़ताल की पूर्व सूचना के कारण शुक्रवार को कम लोग कार्यालय पहुंचे। हड़ताल बढ़ने से अब लोगों को और अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी।
पटवारियों की हड़ताल से डीसीएस, गिरदावरी, डोमिसाइल, नक्शा, इंतकाल, जमाबंदी और कोर्ट संबंधी सहित कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हुए हैं। विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि उन्हें दाखिले, छात्रवृत्ति और माइग्रेशन के लिए डोमिसाइल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता है। दो दिन की हड़ताल के कारण 500 से अधिक डोमिसाइल और अन्य प्रमाणपत्र लंबित हो गए हैं। 94 पटवारी और दस कानूनगो हड़ताल पर हैं, जिससे पटवारखानों पर ताले लटके रहे और लोगों को निराश लौटना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी, ऐसे में पटवारियों से संबंधित काम बुधवार तक लंबित रहेंगे। एसोसिएशन ने मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को हड़ताल का नेतृत्व एसोसिएशन के जिला प्रधान रामफल गुर्जर ने किया। इस दौरान पटवारियों ने अनाजमंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान रामफल ने बताया कि पोर्टल संबंधी समस्याओं और संसाधनों की कमी को लेकर दो दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। हालांकि, सरकार से बातचीत के दौरान कोई समाधान नहीं निकला। राज्य प्रधान जयवीर चहल ने 24 और 25 अगस्त को हड़ताल जारी रखने की घोषणा की है। लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित किया जा रहा है, ताकि वे कार्यालय पहुंचकर परेशान न हों। इस दौरान अभिषेक, अवतार सिंह, सतीश मालिक, सलीम खान, संजय कुमार, राजीव हुसैन, अभिषेक कुमार, मनीष और देवी चंद सहित कई पटवारी उपस्थित रहे। संवाद