फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdaer

मंदिर के बाबा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
murdaer
गांव डारपुर में हरिजन चौपाल में आराम कर रहे रविदास मंदिर के बाबा कश्मीरा की दो युवकों ने लाठी व डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बाबा 30 साल से यहां रह रहा था। बाबा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने बाबा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।
विज्ञापन

बलौली निवासी सतपाल ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कश्मीरा करीब 30 साल से मंदिरों में बाबा बनकर रहता था और डारपुर के रविदास मंदिर में रहता था। उसका स्वभाव बहुत ही साधारण व सरल था। उसका किसी के साथ कभी लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ। उसने बताया कि रोज की तरह डारपुर गांव की हरिजन चौपाल में शनिवार रात करीब दस बजे उसका भाई कश्मीरा लेट कर आराम कर रहा था। तभी गांव डारपुर निवासी सुनील और सुखदेव वहां पहुंचे और लाठी डंडों से उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसको गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर गए है। रविवार सुबह उसे इस बात का पता चला। इस सूचना पर जब वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो पता चला कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मृतक कश्मीरा के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सतपाल ने बताया कि वे पांच भाई बहन है। सभी शादीशुदा है। करीब 35 साल पहले उसके भाई कश्मीरा की शादी हुई थी। लेकिन शादी के दो साल बाद उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। उसके कुछ समय बाद कश्मीरा भी घर से चला गया था। इसके बाद वह मंदिरों में रहने लगा था और बाबा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि डारपुर में मंदिर के बाबा की हत्या के मामले में पुलिस ने डारपुर निवासी सुनील ओर सुखदेव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या क्यों की, इसका पता आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद ही चलेगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही वे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed