फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal chairperson Shalini became the district secretary of BJP

Yamuna Nagar News: पालिकाध्यक्ष शालिनी भाजपा की जिला सचिव बनीं

Fri, 11 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal chairperson Shalini became the district secretary of BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नगर पालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा को भाजपा की जिला सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं मुकेश गर्ग व चमन सैनी को नगरपालिका का पार्षद मनोनीत किया गया है। भाजपा महिला की जिला उपाध्यक्ष रह चुकीं शालिनी शर्मा की यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर की है।
पूर्व विधायक बलवंत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका व भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र चौधरी ने शालिनी शर्मा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वह महिलाओं में भाजपा का जनाधार बढ़ाने के सार्थक प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी आदेशों में मुकेश गर्ग व चमन सैनी को नगरपालिका का पार्षद मनोनीत किया गया है। मुकेश गर्ग वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता चमन सैनी बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के लगातार तीन बार प्रधान रह चुके होने के अलावा वर्तमान में रिटायर्ड कर्मचारी संघ में भी सक्रिय हैं। जिला कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य विरेन गर्ग व भाजपा नेता नवीन भसीन ने इन दोनों की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई की इन दोनों के अनुभवों से कस्बे के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सरकार सभी वर्गो के लिए योजनाएं चला रही है। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed