फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother-daughter molested father-son

Yamuna Nagar News: मां-बेटी ने पिता-पुत्र पर लगाया छेड़छाड़

Thu, 25 May 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter molested father-son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक कॉलोनी निवासी मां-बेटी ने कॉलोनी के ही पिता-पुत्र पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर का सामान बाहर फेंक दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में कॉलोनी के ही एक युवक व उसके पिता ने उनके मकान में घुसकर उससे छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसकी मां से भी मारपीट की। इसकी उन्होंने 19 दिसंबर 2022 को सीएम विंडो व एसपी को शिकायत दी थी। शिकायत देने के बाद आरोपियों ने कुछ लड़के भेजकर उसका व उसकी मां का पीछा कराया था।
विज्ञापन

उनके घर में घुसकर सामान बाहर फेंक दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। बीती 30 जनवरी की रात को आरोपी युवक उनके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ बकी। शोर सुनकर उसकी मां जाग गई और उसकी मां ने गेट को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी के पिता मौके पर पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर उनसे मारपीट की। उनके घर का सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरा रहो गए। जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अब दोनों आरोपियों पर छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed