फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More teenagers got vaccinated than adults

बड़ों से ज्यादा किशोरों ने करवाया टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
More teenagers got vaccinated than adults
यमुनानगर। कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ों से ज्यादा किशोरों में उत्साह है। किशोरों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे दिन वयस्कों से करीब डेढ़ गुना ज्यादा किशोरों ने टीकाकरण करवाया। महज दो दिनों में 19 हजार से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण न करवाने वाले लोगों को बच्चों से सीख लेनी चाहिए। बड़े भले ही अपनी इस जिम्मेदारी से दूर हों, लेकिन कोरोना से लड़ाई में किशोर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। किशोरों में इतना उत्साह है कि टीकाकरण का समय पूरा होने के बाद बड़ी संख्या में उन्हें वापस भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किशोरों का उत्साह देखकर लगता है कि निर्धारित समय से पूर्व ही 15 से 18 वर्ष के लोगों को टीका लग जाएगा। टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी विद्यार्थियों और किशोरों की भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन ही स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रों की संख्या चार गुना कर दी है। पहले दिन जहां 16 स्कूल और दो सामुदायिक केंद्रों के साथ 18 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। दूसरे दिन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 76 कर दी गई। मंगलवार को जिले के 72 सरकारी और चार निजी स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए। मंगलवार को जिले में कुल 21438 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 13367 टीकाकरण करवाने वाले किशोर हैं। इस दौरान मात्र 8071 वयस्कों ने टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अभी 15 से 18 तक के किशोरों का टीकाकरण करवाया जा रहा है। जिले में 15 से 18 तक के किशोरों की कुल संख्या साढ़े 82 हजार है। इनमें 20 हजार सरकारी और 15 हजार निजी स्कूल के विद्यार्थी हैं। इसके अलावा अन्य दूसरे राज्यों और शहरों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी हैं। शेष विभिन्न संस्थानों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय विवेक ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि जिले के सभी किशोरों का टीकाकरण पहली बार में हो जाए। ताकि एक माह बाद उन्हें दूसरी डोज देकर इसे सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed