फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mohit Kumar Becomes Director After Defeating the Vice Chairman

Yamuna Nagar News: वाइस चेयरमैन को हराकर मोहित कुमार बने निदेशक

Mon, 11 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mohit Kumar Becomes Director After Defeating the Vice Chairman
जीत की खुशी का इजहार करते मोहित कुमार के समर्थक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड यमुनानगर जोन संख्या-03 के निदेशक पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। एचएससीएआरडीबी हरियाणा वाइस चेयरमैन रामजतन को करारी हार का सामना करना पड़ा। मोहित कुमार ने 373 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर निदेशक पद पर कब्जा जमाया।
घोषित परिणाम के अनुसार मोहित कुमार को बूथ संख्या-1 से 372 और बूथ संख्या-2 से 288 वोट मिले। इस प्रकार उन्हें कुल 660 मत प्राप्त हुए। वहीं रामजतन को बूथ संख्या-1 से 110 तथा बूथ संख्या-2 से 177 मत मिले और उनका कुल मत 287 रहा। चुनाव में एक मत निरस्त घोषित किया गया। चुनाव में कुल 948 मतों की गणना हुई, जिनमें बूथ संख्या-1 पर 482 और बूथ संख्या-2 पर 466 मत पड़े।
विज्ञापन

मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने मोहित कुमार को विजयी घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित कुमार ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह किसानों और ग्रामीणों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed