{"_id":"62a1099c39224f013c6f1537","slug":"mln-college-students-quarreled-a-few-days-ago-there-was-a-fight-yamuna-nagar-news-knl110919192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलएन कॉलेज के छात्रों में झगड़ा, कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलएन कॉलेज के छात्रों में झगड़ा, कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एमएलएन कॉलेज के छात्रों में पिछले दिनों हुई कहासुनी के बाद दूसरे गुट ने छात्र पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने लगभग 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एक अन्य घटना में साढौरा में हुई। यहां बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए पति-पत्नी पर हमला कर दिया गया।
रामनगर निवासी अजय कुमार ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएलएन कॉलेज में बीए में पढ़ता है। एक सप्ताह पहले उसकी कॉलेज में गांव खेड़ी रांगड़ान के अभिषेक व गौरव से कहासुनी हो गई थी। उस समय उनका राजीनामा हो गया था, लेकिन अभिषेक व गौरव उससे रंजिश रखने लगे। दोपहर को जब वह छुट्टी के बाद घर जाने लगा तो बोलेरो कार और बाइकों पर आए अभिषेक, गौरव व संदीप ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर उस पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।
एक अन्य घटना में साढौरा के प्रेम नगर बागड़ी मोहल्ला निवासी विक्की ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई के बच्चों नैना और रोहित का नदी के पास डेहा बस्ती के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसने मौके पर जाकर बच्चों को शांत कर वहां से घर भेज दिया था। वह कुछ देर के लिए मौके पर ही खड़ा हो गया। तभी डेहा बस्ती के सात-आठ लोग हाथों में डंडे लेकर वहां आए और उस पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी सुनीता उसे छुड़ाने के लिए आई तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया।