फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLN College First in Science Quiz, Yamunanagar

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में एमएलएन कॉलेज प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
MLN College First in Science Quiz, Yamunanagar
जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत करवाई गई। प्रतियोगिता ने मुकंद लाल नेशनल कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हरियाणा राज्य विज्ञान अनुसंधान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालयों से आए 10 टीमों के 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज एवं मुकंद लाल नेशनल कॉलेज ने दूसरा और जेएमआईटी कॉलेज रादौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने कहा कि यह विज्ञान का युग है। विज्ञान ने पूरे विश्व को एक ही जगह एकत्र कर दिया है। भौगोलिक दूरियां होते हुए भी हम विश्व की विभिन्न सभ्यताओं, परंपराओं के बारे एक ही जगह रहते हुए जानकारी पा सकते हैं। विज्ञान के बिना जीवन और जगत का विकास संभव नहीं है। हमें विश्व में अपनी ज्ञान पताका फहरानी है, तो हमें विज्ञान एवं तकनीकी के बुनियादी ज्ञान से जुड़ना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में डॉ. नित्या एवं प्रो. अंकुर ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. राहुल खन्ना ने विजेताओं को बधाई दी। वहीं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रा देकर सम्मानित किया। डॉ. खन्ना ने प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. मंजीत रानी एवं डॉ. नीति दरयाल को भी बधाई दी। इस दौरान प्रो. अनिल ओबराय, डॉ. गुलशन सेठी, डॉ. राजीव कलसी, डॉ. मीनू कलसी, डॉ. सरिता भंडारी, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ.दीपमाला, डॉ. सविता गर्ग, डॉ. महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed