फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Misdeed on the pretext of marriage, Yamunanagar

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भपात का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Misdeed  on the pretext of marriage, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चंडीगढ़ में फैशन कंसलटेंट की जॉब कर रही शहर की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर मोहाली निवासी युवक ने करीब छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवती को अमृतसर, शिमला ले गया और संबंध बनाए। युवती ने आरोपी पर गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है। आरोपी के शादी करने से मना करने पर युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात करवाने के आरोपी में केस दर्ज कर लिया है।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में फैशन कंसलटेंट की जॉब करती है और वहीं किराए पर रहती है। वहां उसकी मुलाकात मोहाली खरड़ के गांव बिलोगी निवासी गुरिंद्र सिंह के साथ हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दिसंबर 2020 में ऑफिस जाते हुए वे सड़क हादसे में घायल हो गई। इसके बाद आरोपी गुरिंद्र उसे अपने घर ले गया। वहां हम दो दिन रहे। इस दौरान आरोपी उससे शादी करने की बात कहने लगा। तब उसने सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा। इस दौरान आरोपी उसके किराए के मकान पर भी आने लगा। आरोप है कि वहां आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिससे उसका गर्भ ठहर गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी उसे शिमला और अमृतसर में भी ले गया। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। अंतिम बार आरोपी ने 19 मई को उसके साथ गलत काम किया। अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी गुरिंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात करने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मोहाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि महिला के साथ घटना मोहाली में हुई है। जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को मोहाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई मोहाली पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed