फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreants entered the house and molested a minor.

Yamuna Nagar News: मनचलों ने घर में घुसकर की नाबालिग से छेड़खानी

Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Miscreants entered the house and molested a minor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की कॉलोनी में दिवाली की रात पड़ोस के दो लड़कों ने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी की। किशोरी मां ने यह आरोप लगाते हुए बुधवार को एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शिकायत के माध्यम से महिला ने बताया कि वह और पति मजदूरी करते हैं। दिवाली पर सोमवार की शाम वह और पति बाजार से सामान लेने बाजार गए थे। इस दौरान 17 साल की बेटी घर पर अकेली थी। रात करीब आठ बजे जब बेटी घर में खाना बना रही थी, तब पड़ोस का एक लड़का अपने घर की छत से रसोई में खाना बनाती बेटी को गंदे इशारे कर रहा था।
विज्ञापन

आरोपी बेटी को बाहर आने के लिए कह रहा था। उसके साथ एक अन्य लड़का भी था, जो आपस में गंदी हरकतें कर बेटी को दिखा रहे थे। इन लड़कों ने कुछ देर बाद एक पटाखा जलाकर बेटी की ओर फेंका। तब बेटी रसोई से बाहर आई। इसी दौरान दोनों लड़के छत के रास्ते घर में घुस गए और बेटी से छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने शोर मचाया तो दोनों लड़कों ने उसका मुंह दबा दिया और उसे पीटने लगे। इसके बाद दोनों लड़के मौके से भाग गए। महिला ने बताया कि बाजार से लौटने पर बेटी ने मां को सारी बात बताई। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि दोनों लड़के जाते समय घर से 10 हजार रुपये भी चोरी करके ले गए।

महिला का आरोप है कि मामले में हमीदा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस कारण एसपी को शिकायत दी। एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed