{"_id":"67728be05c8e16766b012b9c","slug":"miscreants-attacked-on-family-in-yamunanagar-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: यमुनानगर में परिवार पर हमला, घर पर की तोड़फोड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे हथियारबंद बदमाश: यमुनानगर में परिवार पर हमला, घर पर की तोड़फोड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Mon, 30 Dec 2024 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:43 PM IST
सार
यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जोगिंद्रनगर में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर पर तोड़फोड़ की। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
घर पर हमला।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान पर हमला किया। हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला शहर थाना यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जोगिंद्रनगर का है। कॉलोनी निवासी सुनीता ने पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ युवकों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
महिला ने बताया कि सोमवार रात को एक बार फिर से हमलावर उनके घर पर पहुंचे। हमलावरों के हाथ में तलवार और अन्य हथियार भी थे। हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर धमकी देकर गए हैं। इससे पूरा परिवार और आस-पास के पड़ोसी भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मकान में तोड़फोड़ की गई है। मौके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।