फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Miscreant fires 14 bullets at Islet Centre and escapes

Yamuna Nagar News: आइलेट सेंटर पर बदमाश ने दागीं 14 गोलियां, फरार

Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Miscreant fires 14 bullets at Islet Centre and escapes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर पावर हाउस के सामने स्थित फ्लाइंग कलर आइलेट सेंटर पर वीरवार को बदमाश ने ताबड़तोड़ 14 गोलियां बरसा दीं। वारदात के समय केवल स्टाफ था। वहीं सेंटर संचालक 15 मिनट पहले ही वहां से जा चुके थे। डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह, एसएचओ कुलदीप सिंह व फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को गोलियों के खाली खोल व दो कारतूस भी मिले। केस दर्ज कर पुलिस आइलेट सेंटर व आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
आइलेट सेंटर पहले व्यासपुर में पंजाब नेशनल बैंक के सामने था। गत माह ही नए सेंटर का उद्घाटन जगाधरी रोड पर पावर हाउस के सामने हुआ था। खंड के मोहड़ी गांव निवासी प्रवीण कुमार व लाडवा के गांव बकाली निवासी कुलदीप दोनों संयुक्त रूप से इस सेंटर को चलाते हैं। वीरवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर दो बदमाश सेंटर के सामने आकर रूके।
विज्ञापन

सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक बदमाश सेंटर के बाहर बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा हाथ में पिस्टल लेकर लेकर सेंटर के अंदर घुस गया। उसने पीठ पर बैग लटकाया था, गले में गमछा और सिर पर कैप थी। उसने सेंटर में आते ही उसने पूछताछ केंद्र पर बैठी दो लड़कियों व एक पुरुष कर्मचारी से कुछ बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पीछे मुड़ता है और जेब से पिस्टल निकाली। इसके बाद उसने सीलिंग की तरफ गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिससे कर्मचारी सहम गए और अंदर की तरफ भागने लगे। फुटेज में दिख रहा है कि एक पिस्टल से गोलियां खत्म होने के बाद वह जेब से दूसरी पिस्टल निकालता है और बाहर एंट्री दरवाजे पर गोली मार कर उसे तोड़ देता है।
इसके बाद वह थोड़ी देर बाद हमलावर अपने साथी की बाइक पर सवार होकर साढौरा की ओर फरार होने में कामयाब हो गए। बाद में कर्मचारियों ने हमले की सूचना पुलिस व सेंटर के मालिक को दी। सूचना पर डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह, एसएचओ कुलदीप सिंह, एएसआई जगदीप मोर आदि मौके पर पहुंचे । सीन आफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह का एक आइलेट सेंटर लाडवा में भी है। डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

तीन साल पहले मिली थी धमकी

सेंटर संचालक प्रवीण कुमार को साल 2023 में फोन पर धमकी मिली थी। उससे लाखों रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। दूसरा आरोपी विदेश में रहता है। हमले के बाबत सेंटर संचालकों प्रवीन व कुलदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस बार हमले से पहले उनके पास न तो कोई फोन आया और न ही किसी तरह की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed