फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mirabai Bazaar is identified with the craftsmanship of Saharanpur

Yamuna Nagar News: सहारनपुर की कारीगरी से मीराबाई बाजार की पहचान

Thu, 01 Feb 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mirabai Bazaar is identified with the craftsmanship of Saharanpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लेडीज सूट, लहंगे, कोट-पैंट, शेरवानी और जूते तैयार करने में सहारनपुर की कारीगरी का जवाब नहीं। तभी तो तीन दशक से यमुनानगर के दुकानदार और ग्राहक इसके मुरीद हैं। इसी से यहां के सबसे बड़े मीराबाई बाजार की पहचान है, जहां सहारनपुर में तैयार गर्मियों-सर्दियों के लेडीज सूट, लहंगे, कोट-पैंट, शेरवानी और जूतों की खास मांग है।
इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन औसतन इन सामानों का सात लाख का कारोबार होता है, जबकि त्योहार और शादी सीजन में यह करोड़ में पहुंच जाता है। दरअसल, मीराबाई बाजार में 35 वर्ष पहले लोगों को टीन-टप्पर के खोखे अलॉट हुए थे, जो अब बड़ी-बड़ी दुकानों और माॅल का रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन

फिलहाल यहां कई बड़े शोरूम व मॉल के साथ ही लगभग 500 दुकानें हैं, जहां बच्चों से बुजर्गों तक हर आयु वर्ग के डिजाइनर कपड़ों संग फल-सब्जी और अन्य आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा बच्चों के खिलौने और महिलाओं के कॉस्मेटिक की भी यहां बेहतर रेंज उपलब्ध है। मीराबाई बाजार में न सिर्फ यमुनानगर और जगाधरी बल्कि पूरे जिले के गांवों से भी लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मांग सहारनपुर से तैयार होकर आए लेडीज सूट, लहंगे, कोट-पैंट, शेरवानी व जूतों की ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल कारोबार का 30 फीसद से अधिक सहारनपुर के सामान से
दुकानदार राजकुमार ने बताया कि कोई दो राय नहीं कि बाजार को पहचान दिलाने में सहारनपुर के उद्योगपतियों और व्यापारियों का अहम योगदान है। बाजार के कुल कारोबार में 30 फीसद से अधिक योगदान सहारनपुर से आए सामान से है। खास तौर पर सहारनपुर में तैयार लेडीज सूट, लहंगे, कोट-पैंट, शेरवानी व जूते बाजार में आ रहे हैं। यह सामान सहारनपुर के उद्योगपति व व्यापारी शुरुआत से अब तक बाजार के दुकानदारों को उधार में भी उपलब्ध करा रहे हैं।
मीराबाई बाजार एसोसिएशन के प्रधान प्रेम शर्मा ने बताया कि बाजार का नाम भी नहीं पड़ा था, तब सहारनपुर के जाटव नगर निवासी राम सिंह की बाजार में फौजी शू रिपेयर हाउस के नाम से दुकान थी। राम सिंह पूरे जिले में इकलौते ऐसे कारीगर थे, जो पैर का आकार लेकर जूते तैयार करते थे। इसलिए पूरे जिले से लोग रामसिंह से जूते बनवाने आते थे और साथ ही बाजार से कपड़े और अन्य सामान भी ले जाते थे, जिससे बाजार का नाम होने लगा। आज तक भी लोग फौजी शू वाले की दुकान कहां है, ये पूछते हैं।

पिता ने 17 और खुद ने 23 साल किया काम, रेडीमेड के बढ़ते चलन से अब छोड़ा कार्य
सहारनपुर के जाटव नगर निवासी रामसिंह के बेटे जेआर मार्शल ने बताया कि पिता रामसिंह ने यमुनानगर (मीराबाई बाजार) में वर्ष 1982 में काम शुरू किया। तब वो इकलौते थे, जो यमुनानगर में पैर का आकार लेकर जूते बनाते थे। इसलिए उनसे पेपर मिल के काम करने वाले, जगाधरी के बर्तन व यमुनानगर के प्लाई व अन्य उद्योगों के व्यापारी जूते बनवाने लगे। धीरे-धीरे उनका नाम हुआ तो हर वर्ग के लोग जूते बनवाने लगे। इस तरह लगातार 17 वर्षों तक यह काम करने के बाद 1999 में पिता का देहांत हो गया। पिता से उन्होंने यह काम खुद भी सीख लिया था, इसलिए वर्ष 2022 तक खुद भी दुकान चलाई। फिर रेडीमेड जूतों के अधिक चलन देख यह कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed