फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minor girl missing for three days found inside bed in home

Yamuna Nagar News: तीन दिन से लापता नाबालिग घर में बेड के अंदर मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Minor girl missing for three days found inside bed in home
यमुनानगर। तीन दिन से लापता 16 वर्षीय किशोरी का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब वह अपने ही घर में बेड के अंदर बेसुध हालत में मिली। हैरानी की बात यह रही कि लड़की की मां उसी बेड पर लेटी हुई थी, तभी अंदर से लगातार कुछ आवाजें आने लगीं। पहले तो महिला ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन आवाजें थमने के बजाय बढ़ती गईं। इसके बाद जब बेड का बॉक्स खोलकर देखा गया तो अंदर कंबल में लिपटी उनकी बेटी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत लड़की को बेड से बाहर निकालकर प्रतापनगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे उच्च केंद्र के लिए भेज दिया। बाद में हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

बेड के अंदर गिरने की कहानी, दो दिन बिना खाए-पिए रही : मां ने बताया कि पुलिस और परिवार ने दो दिनों तक किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह जब वह अपने रोजमर्रा के काम निपटाकर कमरे में आकर बेड पर लेटी, तभी बेड के अंदर से खटखटाने की आवाज आई। बॉक्स खोलने पर बेटी अंदर कंबल में लिपटी मिली। होश में आने पर किशोरी ने बताया कि वह युवक से शादी करना चाहती थी, इसी कारण घर से चली गई थी। हालांकि वह युवक के पास नहीं गई, बल्कि अकेले ही इधर-उधर सड़कों पर भटकती रही। इस दौरान उसने दो दिन तक कुछ खाया-पिया भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed