फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Minister Rana's political flight will speed up the development of the district

Yamuna Nagar News: मंत्री राणा की सियासी उड़ान से जिले के विकास को मिलेगी गति

Fri, 18 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Minister Rana's political flight will speed up the development of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्याम सिंह राणा की विधायक से मंत्री पद की सियासी उड़ान से जहां क्षेत्र का कद बढ़ा है। वहीं मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर रादौर क्षेत्र के साथ-साथ जिले के विकास को और गति मिलेगी। हालांकि अभी तक जिले को जगाधरी विस क्षेत्र से कंवरपाल मंत्री के तौर पर मिलते रहे, लेकिन रादौर सीट से पहली बार राणा को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
श्याम सिंह राणा से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि रादौर क्षेत्र को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। रादौर क्षेत्र के लोगों ने भारी मतों से जीता कर उनका मान बढ़ाया, अब वे विकास के पहिये को लगातार चलाकर रखेंगे। उन्होंने बताया कि रादौर में सरकारी अस्पताल के भवन के निर्माण अधर में लटका पड़ा है। उसे भी पूरा कराएंगे। इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने फोन पर बताया कि जब वे 2014 से 2019 तक विधायक बने थे तब उन्होंने रादौर क्षेत्र में 1650 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए थे। इनमें रादौर को सब डिविजन का दर्जा दिलवाया, 108 आंबेडकर भवनों का निर्माण, रादौर में नगरपालिका का निर्माण, रादौर में बस स्टैंड का निर्माण, रादौरी में सरकारी कॉलेज का निर्माण, रादौर में 2 बडे पार्कों का निर्माण, यमुना नदी गुमथला राव में पुल का निर्माण, अंटावा में अस्पताल का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चतंग नदी पर अंटावा में दो पुलों का निर्माण, नचरौन में आईटीआई का निर्माण, हड़तान, दामला, फतेहपुर, खजूरी, गुमथला राव में 5 बडे सामुदायिक भवनों का निर्माण, कांजी बांस और बकाना में पॉवर हाउस का निर्माण,मोहड़ी में अस्पताल का निर्माण, नगर निगम क्षेत्र में 38 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क निर्माण, लाइटें लगाना आदि कार्य करवाए, नगर निगम क्षेत्र में आने वाली अवैध कॉलोनियों को वैध करवाया,500 एकड़ खेतों के कच्चे रास्ते पक्के करवाये, 18 पीडब्ल्यूडी मार्केटिंग बोर्ड में नई सड़कों का निर्माण करवाया।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन मास्टर सतपाल कांबोज मंधार ने बताया कि श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने से रादौर क्षेत्र को काफी उम्मीदें है। रादौर क्षेत्र में सड़कें दुरुस्त करवाना, गांवों में सड़कें खस्ताहाल बनी हुई है। जठलाना मार्ग टूट कर बिखर चुका है। वहीं रादौर में महिलाओं के उत्थान के लिए नई योजनाएं एक वरदान के रूप में आ सकती है।

अमित कांबोज बुबका ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का काम मंत्री श्याम सिंह राणा अवश्य करें। जिससे बेरोजगार युवा रोजगार प्राप्त कर अपने घर की आजीविका चलाए। इलाका का युवा वर्ग उनकी तरफ बड़ी आशा से देख रहा है। उम्मीद है कि मंत्री बने विधायक श्याम सिंह राणा निराश नहीं करेंगे।

सुशील बत्रा ने बताया कि श्याम सिंह राणा रादौर क्षेत्र में आढ़तियों, व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने का काम करेंगे। वहीं आढ़तियों की मुख्य मांगों को पूरा करवाएंगे। आढ़ती के साथ किसान, मजदूर जुड़े हुए है। जिससे आढ़ती, किसान, मजदूर खुशहाल रह सके। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए योजनाएं लानी चाहिए।


रिंकू कांबोज ने बताया कि क्षेत्र में नशे की समस्या आम हो गई है। कैबिनेट मंत्री नशा तस्करों पर लगाम लगाकर क्षेत्र को नशामुक्त करने का काम करे। जिससे युवा नशे से बच सके। इलाके के युवा बड़ी संख्या में नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। उन्हें नशा से मुक्त कराकर सही रास्ते पर लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed