फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mid-day meal workers will gherao the education minister's residence on January 7, Yamunanagar

मिड-डे मील वर्कर्स सात जनवरी को करेंगी शिक्षामंत्री के आवास का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will gherao the education minister's residence on January 7, Yamunanagar
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपतीं मिड-डे मील वर्कर्स। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की ओर से मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांगें नहीं माने जाने पर सात जनवरी को शिक्षामंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
अगुवाई राज्य महासचिव शरबती देवी ने की। ज्ञापन में वर्कर्स को छह महीने से मानदेय न मिलने, वर्कर्स से स्कूलों में बेगार लेने की बात कही गई। शरबती देवी ने बताया कि मिड-डे मील वर्कर्स को स्कूल में दो बजे तक बैठाया जा रहा है, जबकि उनका काम मिड-डे मील तैयार करके समाप्त हो जाता है। ऐसे में जानबूझ कर उनका शोषण किया जा रहा है। जिस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस बारे कार्यालय से कोई आदेश नहीं दिया गया है। वहीं कई स्कूलों में नौ महीने से राशन की सप्लाई नहीं आ रही है। पूछने पर भी अधिकारी सप्लाई चल रही है की बात कहते हैं। दो महीने से कई स्कूलों में कच्चा राशन नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

शरबती देवी ने कहा कि कई महीने से वेतन न मिलने को लेकर शिक्षामंत्री से मिल चुके हैं, लेकिन मंत्री अधिकारियों से बात करने की बात कहकर उन्हें टाल देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी फाइल निदेशालय को भेज दी गई है, परंतु 22 दिसंबर को शिक्षा सदन पंचकूला में निदेशक से मिलने गए पता चला कि वहां फाइल नहीं आई। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें परेशान कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। राज्य महासचिव ने कहा कि यदि उनकी मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं होता, तो यमुनानगर सहित अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र की वर्कर्स सात जनवरी को शिक्षामंत्री आवास का घेराव करेंगी। इस दौरान बिलासपुर खंड प्रधान प्रकाश कौर, खिजराबाद खंड प्रधान शिमला देवी, जगाधरी प्रधान नीलम भट्टी, ममता, रेखा, मीना, माया, परमजीत, भारती, कांता, ऊषा सहित वर्कर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed