फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Message on family planning

Yamuna Nagar News: आदर्श कॉलोनी में दिया परिवार नियोजन का संदेश

Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Message on family planning
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद एफपीएआई की अ​धिकारी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एफपीएआई की ओर से आदर्श कॉलोनी में जागरूकता सत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया किया गया। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन का संदेश दिया गया।
शिविर में 50 से अधिक लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। एफपीएआई की मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरती नैन ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों पर लगातार दबाव बढ़ा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार नियोजन को स्वस्थ परिवार और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक बताते हुए इसके विभिन्न अस्थायी और स्थायी साधनों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी शिल्पी बक्शी ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से बेरोजगारी, महंगाई और संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने लोगों से छोटे परिवार और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यूथ मेंबर रिया और आशीष ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed