फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum handed over demanding SIT probe into Uma's murder

Yamuna Nagar News: उमा की हत्या की एसआईटी जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Dec 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over demanding SIT probe into Uma's murder
एसपी से मिलने पहुंचे हिंदू संगठनों के पदा​​धिकारी। संवाद
यमुनानगर। हिंदू संघर्ष समिति यमुनानगर ने समिति के संयोजक पंडित उदयवीर शास्त्री के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिले में कथित तौर पर बढ़ रही घटनाओं और अपराधों की गहन जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में समिति की ओर से कहा गया कि हाल ही में प्रतापनगर क्षेत्र में एक महिला उमा की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें महिला का सिर कटा शव बिना कपड़ों के बरामद हुआ। इस मामले में जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहारनपुर निवासी बिलाल खान को गिरफ्तार किया और बाद में कलेसर जंगल से मृतका का कटा सिर भी बरामद कर लिया गया। समिति ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए यमुनानगर पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस ने समय रहते गंभीर अपराध को सुलझाया है। समिति ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बीते कुछ समय से देश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं और इसे एक संगठित गिरोह की मानसिकता से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

समिति ने मांग की कि बिलाल खान से जुड़े मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित गिरोह या रैकेट का खुलासा हो सके और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के कई क्षेत्रों से युवतियों के लापता होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिनकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर रोहित चौधरी, महिंदर मित्तल, चिराग सिंघल, संजय मित्तल, अनुज, मनीष कुमार, विवेक बोहता, हर्षित कंबोज, विक्रम राणा, अंकित कपिल, ऋतिक शर्मा, इंद्र मोंगा, सौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed