फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meat factory will not open at any cost

महापंचायत में ग्रामीणों ने की घोषणा, किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे मीट फैक्टरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Meat factory will not open at any cost
यमुनानगर/रादौर। गांव कांजनू में कुछ लोगों के कथित तौर पर मीट फैक्टरी खोलने की योजना के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में महापंचायत की। महापंचायत में क्षेत्र के दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने गांव में मीट फैक्टरी खोलने का लाइसेंस देने पर सरकार का विरोध किया। क्षेत्र के लोगों ने घोषणा की कि वे किसी भी कीमत पर गांव में मीट फैक्टरी नहीं खोलने देंगे। महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला, जयप्रकाश कांबोज और कमल चमरोडी ने की। बैठक में भारतीय किसान यूनियन की ओर से संजू गुंदयाना और संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने ग्रामीणों को समर्थन दिया। किसान यूनियन की ओर से गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके इस संघर्ष में भारतीय किसान यूनियन उनके साथ है। किसान यूनियन गांव में मीट फैक्टरी नहीं खुलने देगी। महापंचायत को लेकर प्रशासन की ओर से उप पुलिस अधीक्षक रादौर रजत गुलिया और थाना रादौर प्रभारी बलराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। बाद में ग्रामीणों ने महापंचायत में उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर गांव में मीट फैक्टरी न खोले जाने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला, किसान नेता संजू गुंदयाना, सुभाष गुर्जर, कमल चमरोडी, डॉ. जरनैल सिंह पंजेटा, संजू धौलरा, सतपाल कौशिक करतारपुर, महिपाल चमरोडी आदि ने महापंचायत में लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर पंचायत के आयोजक जयप्रकाश कांबोज ने कहा कि गांव व क्षेत्र के लोग मीट फैक्टरी खोलने के विरोध में है। सरकार को जनता की भावनाओं की कदर करते हुए गांव में मीट फैक्टरी खोलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के लोग मीट फैक्टरी का निर्माण नहीं होने देंगे। संजू गुंदयाना ने कहा कि गांव में धार्मिक प्रवृति के लोग रहते हैं। ऐसे में मीट फैक्टरी खुलने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। वहीं मीट फैक्टरी से गांव में वातावरण दूषित होगा और मच्छर-मक्खी पैदा होने से लोग बीमारियों का शिकार होंगे। पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला ने कहा कि सरकार को मीट फैक्टरी का लाइसेंस देने से पूर्व गांव के पंचायत से मंजूरी लेनी चाहिए। ग्रामीणों की सहमति पर ही गांव में मीट फैक्टरी खोलनी चाहिए। गांव कांजनू में मीट फैक्टरी खोलने की योजना से गांव और क्षेत्र के लोगों को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला, किसान नेता संजू गुंदयाना, सुभाष गुर्जर, कमल चमरोडी, डॉ. जरनैल सिंह पंजेटा, संजू धौलरा, सतपाल कौशिक करतारपुर, महिपाल चमरोडी, सरपंच पवन कुमार, सुखबीर, सूबे सिंह, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, बलिंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राजेश, जोगिंद्र, नरेश, मानसिंह, संजीव, मदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed