{"_id":"61609da48ebc3ed3d13b4dc8","slug":"mayor-checks-arrangements-for-call-center-cfc-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl85898013","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने कॉल सेंटर, सीएफसी की जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने कॉल सेंटर, सीएफसी की जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
नागरिक सुविधा केंद्र में कर्मचारियों से बातचीत करते मेयर मदन चौहान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर मदन चौहान ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, कॉल सेंटर व सीएफसी यानि नागरिक सुविधा केंद्र की व्यवस्थाएं जांची। मेयर ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को शहरवासियों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत का समाधान होने पर उसकी फोटो मंगवाकर पुष्टि करने के निर्देश दिए।
मेयर मदन चौहान शुक्रवार सुबह उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के साथ अचानक कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र में जांच की। यहां उन्होंने टोकन प्रक्रिया व निगम द्वारा शहरवासियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान सीएफसी के कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद मेयर चौहान कॉल सेंटर पहुंचे। वहां नगर निगम के टोल फ्री नंबर 9513095130 नंबर पर आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सेंटर के कर्मचारियों को शिकायत का समाधान होने पर उसकी फोटो मंगवाकर पुष्टि करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने टैक्स ब्रांच, आईटी सेल, लाइट ब्रांच, सफाई व हेल्थ ब्रांच समेत सभी शाखाओं का दौरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने निगम में शिकायत व अन्य कार्यों के संबंध में आए शहरवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपना काम निर्धारित समय पर सुचारू ढंग से करें। कार्यालय में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका समय पर समाधान करें।