फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Masked miscreants took the family hostage and committed robbery

Yamuna Nagar News: नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बना डाली डकैती

Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants took the family hostage and committed robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जगाधरी के बूडिया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में छह नकाबपोश बदमाशों ने समता प्लाईवुड फैक्ट्री के ठेकेदार फजरूल हक को परिवार सहित चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर में डकैती डाली। वारदात बुधवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे की है। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर मुंह पर टेप लगाकर बंधक बना लिया। बदमाश लगभग छह लाख की ज्वेलरी व साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी लूट ले गए।
पूरी वारदात घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों के जाने के बाद परिवार सदस्यों ने खुद किसी तरह से बंधक से मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व सीआइए की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्यों को जुटाया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने फजरूल हक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फजरूल हक ने बताया कि वह ग्रीन विहार कॉलोनी में इंडियन पब्लिक स्कूल के साथ वाली गली में रहता है और बूडिया जगाधरी रोड पर समता प्लाईबोर्ड फैक्ट्री प्रेस मशीनों की ठेकेदारी करता है। इसके अलावा इसी रोड पर बनी जामा मस्जिद की देखरेख की जिम्मेदारी भी उसके पास है। घर में पत्नी नूर नाहर व तीन बेटियां व एक बेटे के साथ रहता है। घर में दरवाजे पुराने होने के कारण मरम्मत का काम पिछले 15 दिन से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे पर ताला व चिटकनी न होने के कारण दरवाजे को बंद उसके पीछे प्लास्टिक की कुर्सी लगाई थी और घर का मेन गेट अंदर से बंद था। फजरूल ने बताया कि मंगलवार 11 बजे उसकी तीनों बेटियां फरजाना, फैराना और उमेरा अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वह पत्नी नूर नाहर व बेटे आरिफ के साथ अपने कमरे में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढे तीन बजे मेन दरवाजा खुलने व कुर्सी हटने की आवाज सुनने पर उठ गया।
जब उसने लॉबी में झांक कर देखा तो छह युवक खड़े थे। उनमें से दो युवक बेटियों के कमरे में चले गए और अन्य चार युवकों ने जबरदस्ती से पकड़ लिया और चाकू की नोक पर उसके कमरे में ले गए। इनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरे ने पत्नी नूर नाहर को भी चाकू दिखाकर चुप बैठने को कहा। उसने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी।
दोनों नकाबपोश युवकों ने चाकू की नोक पर उन्हें घर में पड़ी सारी नकदी व ज्वेलरी को हवाले करने के लिए कहा। परिवार के जान के डर से उसने एलईडी पैनल में बने दराज से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर दे दिए और अन्य युवकों ने कमरे ही रखी दोनों अलमारियों को खोलकर सामान को बाहर फेंक खंगाला शुरू कर दिया। अलमारी में बने लॉकर का लॉक लगा होने पर बदमाशों ने उससे चाबी मांगी। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने फिर मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती लॉक को तोड़कर सात लाख रुपये निकाल लिए। इसी तरह दूसरी अलमारी के दराज से करीब 10-11 तोले सोना निकाल लिया।

पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की दी धमकी
फजरूल हक ने बताया कि जब बदमाश उसके हाथ पैर बांध रहे यह देखकर पत्नी नूर नहार चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाशों थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और जाते समय पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के जाने के बाद पत्नी ने उसके हाथ खोले और बगल वाले कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेटियों के मुंह पर टेप लगा था और हाथ जूते के फीते से बंधे थे। बदमाश जाते समय मोबाइल भी साथ ले गए। उधर पुलिस ने अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी को खंगाला शुरू कर दिया है।


घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बदमाशों को काबू करने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में छह आरोपी दिखाई दिए हैं। टीमें आरोपियों को दबोचने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिशें दे रही हैं। - कंवलजीत सिंह, इंचार्ज, सीआइए एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed