फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Marble businessman in fear after receiving extortion threat of Rs 2 crore

Yamuna Nagar News: दो करोड़ की रंगदारी की धमकी मिलने से खौफ में मार्बल कारोबारी

Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marble businessman in fear after receiving extortion threat of Rs 2 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो करोड़ की रंगदारी की धमकी मिलने के बाद से मार्बल कारोबारी संजय और उनका परिवार दहशत में है। कारोबारी का कहना है कि बदमाश धमकी दे गए हैं कि अगली बार मारकर जाएंगे। पुलिस ने कारोबारी को सुरक्षा को दे दी है लेकिन घटना को संदिग्ध बताते हुए केस दर्ज नहीं किया है।
कारोबारी ने बताया कि धमकी बंबीहा और कौशल चौधरी गैंग के नाम से दी गई है। वह शुक्रवार शाम पौने आठ बजे अपनी दुकान को बंद करने जा रहे थे। नौकर बाहर का सामान को समेट रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो नकाबपोश आए। उन्होंने एक पर्ची देते हुए कहा, अपने मालिक के दे देना।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश आगे की तरफ चले गए। थोड़ी देर बाद बदमाश फिर से आए और नौकर से पूछा कि पर्ची मालिक को दी या नहीं। इसके बाद जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक फायर कर दिया। नौकर घबरा कर दुकान के अंदर आया और जानकारी दी। इसके बाद बदमाश भाग गए। मार्बल कारोबारी ने बताया, बंबीहा और कौशल चौधरी गैंग का नाम तथा एक विदेशी नंबर भी लिखा हुआ है। साथ ही दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा गया, अन्यथा अगली बार मार कर जाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने मामलों में गिरफ्तारी नहीं
27 मई को गोबिंदपुरी रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर एक युवक ने अंदर घुसकर अलग-अलग चार पर्चियां फेंकी थी। जिसमें बंबीहा, कौशल चौधरी गैंग और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, उसके बाद बदमाश ने 12 राउंड फायर किए थे। इसके बाद अगले दिन 28 मई शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के कारोबारी से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। इसी तरह 15 मई को व्यासपुर में आइलेट सेंटर पर एक युवक ने अंदर घुस कर 14 राउंड फायर किए थे। लेकिन अभी तक तीनों मामलों में कोई पकड़ा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed