फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mandee mein nahin mool suvidhaenmandee mein nahin mool suvidhaen

मंडी में नहीं मूल सुविधाएं, आढ़तियों के भरोसे किसान, शौचालय प्रयोग करने के भी देने पड़ रहे पैसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
mandee mein nahin mool suvidhaenmandee mein nahin mool suvidhaen
यमुनानगर। मंडियों में गेहूं की आवक में काफी बढ़ोतरी होने लगी है। पर्याप्त सुविधाएं न मिलने से अनाज मंडियों में किसान व श्रमिकों को परेशान होना पड़ा रहा है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान केवल आढ़तियों के सहारे हैं। किसानों व श्रमिकों के लिए पानी पीने से लेकर बैठने तक की व्यवस्था आढ़तियों ने अपने कार्यालयों में की है। उधप्रशासन की ओर से किसानों व आढ़तियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान तेजपाल, रघुबीर, मान सिंह, दर्शन, पवन ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गई हैं, जबकि धरातल की सच्चाई यह है कि मंडी में मूल सुविधाओं की बहुत कमी है। उल्लेखनीय है कि जिले में 13 मंडियों में गेहूं खरीद चल रही है। अब तक जिले की सभी मंडियों में कुल 36081 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 8293 मीट्रिक टन, हैफेड ने 20442 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 7346 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी है।
विज्ञापन

बिलासपुर मंडी में 4036 एमटी, छछरौली में 2070 एमटी, गुमथला राव में 913, जगाधरी में 6620 एमटी, जठलाना में 520 एमटी गेहूं खरीदी जा चुकी है। इसके अलावा खारवन मंडी में 682 एमटी, प्रतापनगर में 2511 एमटी, सरस्वतीनगर में 7744 एमटी, रादौर में 6048 एमटी, रणजीतपुर में 891 एमटी, रसूलपुर मंडी में 982 एमटी, साढौरा मंडी में 2996 एमटी गेहूं की खरीद हुई। जबकि यमुनानगर मंडी में सबसे कम कुल 68 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शौचालय के लिए देने पड़ रहे 10 रुपये
जगाधरी अनाज मंडी में शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था ठप है। आढ़तियों की ओर से किसानों व श्रमिकों के लिए शौचालय व प्याऊ बनाए गए हैं। जबकि प्रशासन की आर से मंडी में बने तीनों शौचालय खस्ता हाल में हैं। जबकि गेट पर बने शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का लाभ लेने के लिए भी किसानों को 10 रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं प्याऊ पर गंदगी फैली हुई है। किसानों को टंकी में स्टोर गर्म पानी पीना पड़ रहा है।
वर्जन
सभी अधिकारियों को मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी में आने पर किसी को दिक्कत न आए ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके लिए अधिकारी मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जहां कमियां हैं उन्हें तुरंत दूर करवाया जाएगा।
पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।
- छछरौली अनाज मंडी का निरीक्षण पहुंचे डीसी, जांची सुविधा व व्यवस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार को छछरौली अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में गेहूं की आवक व उठान सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि खरीद होने तक एजेंसियों के अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा लेंगे। डीसी ने आढ़तियों व किसानों से बातचीत की।

पार्थ गुप्ता ने कहा कि ठेकेदार के पास पर्याप्त मात्रा में ट्रकों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उठान के लिए इंतजार न करना पड़े। किसान, श्रमिकों, आढ़तियों व अन्य लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार व एएफएसओ वीरेंद्र सिंह से ठेकेदार के ट्रकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, तहसीलदार तरुण साहोता, एएफएसओ विरेंद्र सिंह, निरीक्षक कविता, मंडी प्रधान नगेश चंद, राजेश, प्रेम सागर, विवेक, अशोक कुमार, जगमाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed