फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Makar Sankranti celebrated by donating with a spirit of service

Yamuna Nagar News: सेवाभाव से दान देकर मनाई मकर संक्रांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated by donating with a spirit of service
मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा ​खिलाते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। कड़ाके की सर्दी व घने कोहरे के बावजूद तड़के ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान सूर्य नारायण की उपासना की। इस दौरान गोशालाओं व मंदिरों में गऊ सेवा व प्रसाद के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों से हर हर महादेव व सूर्य नारायण भगवान के जयघोष सुनाई दिए।
लोगों ने गायों को गुड़, तिल, खिचड़ी, रोटी, चारा खिलाकर गोसेवा की। मंदिरों में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा। मंदिरों में भजन संकीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए। श्रद्धालुओं ने गुड़, तिल, दालें व चावल सहित अन्य वस्तुओं का दान किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर गुड़, तिल व तिल निर्मित खाद्य पदार्थों का दान करने का महत्व है। ऐसे में दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर सूर्य उपासना की और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति को लेकर जिले के प्राचीन में ज्यादा भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ जगाधरी के गांव अमादलपुर स्थित प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर में देखने को मिली। यहां पर दिनभर सूर्य उपासना और गोसेवा का क्रम चलता रहा। संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर घरों में माथा टेका। सूर्य उदय पर भगवान सूर्य नारायण को काले तिल मिश्रित जल अर्पित किया। पर्व के चलते अमृतवेला में ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए।
प्राचीन मंदिरों व मठों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अमादलपुर मंदिर के अलावा प्राचीन कालेश्वर महादेव मठ, भाटली स्थित स्वयं-भू शिव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर में ज्यादा भीड़ रही। इस दौरान बाजार में भी रौनक देखने को मिली। लोगों ने मूंगफली, तिल पट्टी, गजक, रेवड़ी व अन्य तिल निर्मित पदार्थों की खूब खरीदारी की। वहीं, मंगलवार को बाजार में बच्चों व युवाओं ने पतंगों व मांझों की जमकर खरीदारी की। पार्कों, मैदानों, छतों सहित हर जगह बच्चे व बड़े पतंगबाजी करते नजर आए। पतंगबाजी के चलते दोपहर को आसमान रंग-बिरंगा नजर आया।



भंडारों में बांटा प्रसाद

मकर संक्रांति पर शहर में तमाम स्थानों पर भंडारे लगाए गए। कई स्थानों पर स्टाॅल लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास, रेलवे स्टेशन रोड, प्यारा चौक, चिट्टा मंदिर रोड, जगाधरी खेड़ा बाजार सहित अन्य स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों व दुकानदारों की ओर से भंडारा लगाकर लोगों में प्रसाद वितरित किया।

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

मकर संक्रांति पर गायों को गुड, तिल निर्मित पदार्थ व चारा खिलाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed