फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Maid absconded with two diamond rings and cash

Yamuna Nagar News: हीरे की दो अंगूठियां, नकदी लेकर नौकरानी फरार

Wed, 29 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Maid absconded with two diamond rings and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की भाटिया बिल्डिंग निवासी बलबीर सिंह भाटिया के घर से खाना बनाने के लिए रखी महिला ने हीरे की दो अंगूठियां व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बलबीर सिंह भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक महीने पहले सपना नाम की महिला को घर पर खाना बनाने के लिए रखा था। रविवार की सुबह वह और उसकी पत्नी गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए गए थे। उसका लड़का औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपनी फैक्ट्री चला गया था। उसकी पुत्रवधू अपने कमरे में आराम कर रही थी। सपना रसोई में खाना बना रही थी। जब वह गुरुद्वारे से माथा टेककर घर लौटे तो उन्हें सपना घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी सपना का कुछ भी पता नहीं चला। जब उसने सपना को फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया। जांच करने पर कमरे में दराज से दो हीरे की अंगूठियां व नकदी गायब मिली। उसने आरोप लगाया कि सपना ने ही घर से हीरे की अंगूठियां व नकदी चोरी की है। उसने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकर से 35 हजार रुपये चोरी
यमुनानगर। पुराना हमीदा वाल्मीकि बस्ती निवासी कमलजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। उसने घर में लकड़ी का लॉकर बनवाया हुआ है। लॉकर में उसने 35 हजार रुपये रखे थे। वह 19 मई को दोपहरसो कर उठी तो उसे लॉकर खुला मिला। लॉकर से 35 हजार रुपये गायब थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद

सफेदे के 17 पेड़ चुराए
बिलासपुर। गांव मछरौली निवासी बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपने खेतों में सफेदे के पेड़ लगाए हुए है। 22 मई को शाम छह बजे वह खेतों से घर आ गया था। सुबह पांच बजे जब वह खेतों में गया तो उसे सफेदे के पेड़ कटे मिले। जांच करने पर खेत से 17 सफेदे के पेड़ काट कर चोरी किए गए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed