फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made aware of the qualities of Lord Shri Ram

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीराम के गुणों से कराया अवगत

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Made aware of the qualities of Lord Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर की इंदिरा मार्केट में 11 से 17 नवंबर तक श्रीराम कथा करवाई जा रही है। यह कथा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से की ओर से करवाई जा रही है। कथा का पहले दिन कथावाचक ने भगवान श्रीराम के गुणों से श्रद्धालुओं से अवगत कराया।
अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फनींदर नाथ शर्मा व विश्व हिंदू परिषद के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। गुरुदेव की शिष्या साध्वी श्रेया भारती ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता में राम कथा का विशिष्ट स्थान है। श्रीराम के बिना भारतीयता का अस्तित्व एवं उसकी पहचान भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का आधार प्रभु श्रीराम है, लेकिन उन्हें हम अपनी बुद्धि से कभी समझ नहीं सकते हैं। शास्त्र कहते हैं कि राम अतर्क्य बुद्धि मन वाणी बुद्धि की एक सीमा होती है और सीमित बुद्धि से असीम को नहीं पाया जा सकता है। जहां बुद्धि की सीमा समाप्त होती है, वहीं से ज्ञान का प्रारंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने माता सती के प्रसंग से समझाया कि सती बुद्धि से इंद्रियों से श्रीराम की लीला और उनके रहस्य को समझना चाहती थीं पर असफल रहीं। इसी प्रकार मन, बुद्धि से हम अध्यात्म को समझ नहीं सकते हैं। चूंकि अध्यात्म का अर्थ होता है आत्मा का अध्ययन और आत्मानुभूति, जो केवल एक गुरु की कृपा से ही हम कर सकते हैं। पूर्ण गुरु ही हमें संशयों के बवंडर से निकाल कर अध्यात्म की डगर पर ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed