फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   maayake se ghar laut rahee mahila ke kaan se do badamaashon ne jhapata sone ka jhoomaka

मायके से घर लौट रही महिला के कान से दो बदमाशों ने झपटा सोने का झूमका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
maayake se ghar laut rahee mahila ke kaan se do badamaashon ne jhapata sone ka jhoomaka
यमुनानगर। मायके से पति के साथ घर लौट रही महिला के कान से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का झुमका झपट लिया। वारदात पुराना सहारनपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन तेजली के पास हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेजली की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र के गांव बुडंगपुर निवासी सतबीर ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह बाइक पर अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ अपनी ससुराल गांव दड़वा में आया था। शाम चार बजे ससुराल वालों से मिलने के बाद वे दोनों अपने घर बुडंगपुर वापस जा रहे थे। पुराना सहारनपुर रोड पर जब वे तेजली स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसकी पत्नी के दाहिने कान से सोने का झुमका झपट लिया। इसके बाद दोनों बदमाश तेजली की तरफ फरार हो गए। उसने बदमाशों को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। इसने इसकी सूचना अपने साले को दी। इसके बाद साले के साथ मिलकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सतबीर ने बताया कि बदमाश दड़वा से ही उनके पीछे लगे थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed