फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lovepreet of DAV Police Public School selected in national level shot put.

Yamuna Nagar News: राष्ट्रस्तरीय शॉटपुट में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के लवप्रीत का चयन

Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Lovepreet of DAV Police Public School selected in national level shot put.
जगाधरी। जिले के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने करनाल के मधुवन में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-17 और अंडर-14 आयु वर्ग श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक ललित के नेतृत्व में अंडर-17 आयु वर्ग श्रेणी में तक्ष्य ने ऊंची कूद, नमन ने 400 मीटर दौड़ में भाग लिया। वहीं, अमरदीप ने 100 मीटर दौड़ में प्रतिभागिता की, जबकि अंडर-14 आयु वर्ग श्रेणी में निखिल व लवप्रीत ने शाॅटपुट प्रतियोगिता में भाग लिया। ये जानकार प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान शॉटपुट में लवप्रीत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। उसने सबसे दूर गोला फेंककर प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने उसका चयन राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया है। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग जरूर लेना चाहिए। हार-जीत जीवन के दो पहलु हैं और दोनों का अपना महत्व है। हार हमें श्रेष्ठ बनने का मौका देती है और जीत से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। लवप्रीत ने बताया कि राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने से वह काफी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed