फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lions Club checks health of volunteers serving at Red Cross

लायंस क्लब ने रेडक्रॉस में सेवाएं दे रहे स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य जांचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Lions Club checks health of volunteers serving at Red Cross
रेडक्रॉस कार्यालय में स्वयंसेवकों का स्वास्थ्य जांचते क्लब सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
रविवार को लायंस क्लब ने रेडक्रॉस कार्यालय में सेवाएं दे रहे स्वयंसेवकों की स्वास्थ्य जांच की। क्लब सदस्य राहुल सेठी, रिदम गुलाटी, दिलीप व राघव ने बताया कि रेडक्रॉस कार्यालय में विभिन्न संस्थाओं के सदस्य और वॉलिंटियर्स पिछले एक माह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, आज उनकी थर्मल स्कैनर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने बताया रेड क्रॉस कार्यालय में दवाइयों का स्प्रे करके सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया है। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब द्वारा आज त्यागी गार्डन, चोपड़ा गार्डन, विशाल नगर व आदर्श नगर एरिया के 1440 जरूरतमंदो को भोजन वितरित किया गया तथा रेडक्रॉस कार्यालय में 100 जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा आज 3 लोगों को मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई हैं और 180 जरूरतमंदों को घर में बने कपड़े के मास्क वितरित किए गए है। इसके इलावा चोपड़ा गार्डन और त्यागी गार्डन में दवाइयों का स्प्रे करके सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed