{"_id":"650f34192add7c6ef20db7b4","slug":"lakhs-of-rupees-were-sent-to-dubai-in-the-name-of-sending-them-to-cyprus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6224-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साइप्रस भेजने के नाम पर लाखों रुपये लेकर दुबई भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साइप्रस भेजने के नाम पर लाखों रुपये लेकर दुबई भेजा
विज्ञापन
साइप्रस भेजने का झांसा देकर तीन लोगों ने गांव सारण निवासी कपिल सैनी से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। आरोप पंजाब के जालंधर के मोहल्ला ऋषि नगर निवासी भारती गिल, राजकुमार व उसकी पत्नी काजल पर लगा है। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया, लेकिन साइप्रस नहीं भेजा। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों पर थाना छप्पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सारण निवासी कपिल सैनी ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जनवरी माह में फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें लोगों को विदेश में भेज कर स्थाई नौकरी दिलवाने के बारे में लिखा हुआ था। यह विज्ञापन देखकर उसने उसमें लिखे नंबरों से जालंधर के मोहल्ला ऋषि नगर निवासी भारती गिल, राजकुमार व उसकी पत्नी काजल से संपर्क किया। आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि वह एजेंट है काफी लोगों को विदेश भेजकर वहां स्थाई नौकरी दिलवा चुके हैं। आरोपियों ने उसे भी साइप्रस भिजवाकर वहां स्थाई नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग कर लगभग साढ़े चार लाख रुपये और उसका असली पासपोर्ट व दस्तावेज ले लिए। आरोपियों ने उससे कहा कि पहले वह उसे दुबई भेजेंगे और वहां से दो दिन बाद साइप्रस भेज देंगे। 22 फरवरी को आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी साइप्रस नहीं भेजा। वह आरोपियों से बात करता रहा। यहां तक कि आरोपियों ने दुबई में रहने का खर्च भी नहीं दिया जबकि यह तय किया गया था। उसने अपने खर्चे पर दुबई में लगभग डेढ़ माह रहा। बाद में वापस आ गया। आरोपियों से बात की तो वह टाल मटोल करने लगे। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।