फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of roadways buses in rural areas increases the difficulties of students

Yamuna Nagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों की कमी से बढ़ीं छात्रों की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lack of roadways buses in rural areas increases the difficulties of students
यमुनानगर बस स्टैंड पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : ramban news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में रोडवेज बसों की कमी से छात्रों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। बसों की कमी के चलते कई विद्यार्थी समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे, जिससे उनकी पढ़ाई सीधी प्रभावित हो रही है।
प्रतापनगर बस अड्डे पर मंगलवार को विद्यार्थियों ने बसों के नहीं रुकने और समय पर न मिलने पर हंगामा किया। उनका कहना था कि सुबह कॉलेज जाने के लिए जब वे बस अड्डे पर पहुंचते हैं, तो बसें या तो आती नहीं या फिर बिना रुके निकल जाती हैं। दोपहर के समय भी यही स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण कई छात्रों को घर पहुंचने में काफी देरी होती है। छात्रों रवि, राहुल, संदीप व मुकेश ने बताया कि उन्हें मजबूरी में ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से भी बोझ बढ़ाता है। विद्यार्थियों की नाराजगी सिर्फ बसों की कमी को लेकर ही नहीं है, बल्कि बसों के संचालन में अव्यवस्था को लेकर भी है। पिछले दिनों प्रतापनगर में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि चार छात्राएं घायल हो गई थीं। इस हादसे ने छात्रों और उनके अभिभावकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उनका कहना है कि यदि बसें निर्धारित स्थान पर, निर्धारित समय पर रुकें और नियंत्रित गति से चलाई जाएं, तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कई बार बसों की कमी तथा अनियमित संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या बेहद कम है, जिससे रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं। गत सप्ताह प्रतापनगर में ही पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने बसें नहीं रूकने पर सड़क पर जाम लगा दिया था। उनकी मांग है कि मुख्य रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, कॉलेज समय के अनुसार विशेष बसों की व्यवस्था की जाए और बसों के संचालन की सख्ती से निगरानी की जाए।
विज्ञापन




----

रोडवेज के बेड़े में नई बसें भी आ रही हैं। जिससे बसों की कमी धीरे-धीरे पूरी हो रही है। सभी चालकों-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी अड्डों पर बस को रोक कर चलें। यदि किसी जगह चालक-परिचालक गड़बड़ी कर रहे हैं तो लोग उन्हें शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed