Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lack of facilities in Sub Civil Hospital Jagadhari, beds in gallery

Yamuna Nagar News: उप नागरिक अस्पताल जगाधरी में सुविधाओं का टोटा, गैलरी में बेड

Fri, 05 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Sub Civil Hospital Jagadhari, beds in gallery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। उप नागरिक अस्पताल जगाधरी पर जिले की आबादी का काफी बड़ा हिस्सा निर्भर है। परंतु आबादी के मुताबिक यह अस्पताल बेहद छोटा है। इससे लोगों को यहां पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सुविधा न मिलने के कारण लोगों को यमुनानगर में सिविल अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
इसका कारण जगह की कमी के अलावा उप नागरिक अस्पताल में स्टाफ का भी टोटा है। जगाधरी का यह अस्पताल शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करता है। जगाधरी पुरानी औद्योगिक नगरी है, जहां पर स्थानीय के अलावा प्रवासी भी रहते हैं। इनमें से अधिकांश यहीं बस गए हैं। आबादी के मुताबिक यहां पर स्टाफ की कमी है। इससे लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं इससे चिकित्सकों सहित स्टाफ सदस्यों को भी परेशानी हो रही है। आलम यह कि यहां जच्चा बच्चा के लिए बेड भी कम पड़ने लगे हैं। अस्पताल में जगह न होने के कारण बरामदे और गैलरी में बेड लगाकर जच्चा बच्चा को उपचार रखा गया है। बता दें कि जगाधरी अस्पताल में आपातकालीन, सामान्य रोग के अलावा प्रसव के मामले सबसे ज्यादा है। यहां प्रतिदिन करीब 150 से 200 ओपीडी होती है। प्रसव के प्रतिदिन 10 से 15 मामले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह यहां पर 400 यानि प्रतिदिन 13 से 15 मामले प्रसव किए गए। प्रसव पीड़ा के दौरान सबसे पहले जच्चा को उपचार दिया जाता है। वहीं समय पूरा होने पर जच्चा को रेफर करना खतरनाक हो सकता है, ऐसे में तुरंत उपचार किया जाता है। इतनी ज्यादा डिलीवरी होने के कारण यहां पर लेबर रूम, महिला सामान्य व प्राइवेट वार्ड में जगह नहीं बचती है। जगह न होने के कारण प्रबंधन की ओर से अस्पताल के बरामदे, लॉबी, गैलरी में अतिरिक्त बेड लगाकर सुविधा दी जा रही है। ऐसे में एक बेड पर दो महिलाओं को रखा गया है।
एक चिकित्सक पर सभी जिम्मेदारियां
सरकार के नियमों के अनुसार उप नागरिक अस्पताल में एक गायनोलॉजिस्ट है। वह ओपीडी के साथ ऑपरेशन भी करतीं हैं। यदि चिकित्सक ऑपरेशन थियेटर में हो तो ओपीडी नहीं हो पाती हैं। बुधवार को यही हाल देखने को मिला। गायनोलॉजिस्ट गीतांजलि से मिलने काफी महिलाएं पहुंची थीं और कार्यालय के बाहर भीड़ लगी थी। इस दौरान पता चला कि डॉ. गीतांजलि ऑपरेशन कर रही हैं, इसके बाद वे आएंगी। ऐसे में महिलाओं को काफी इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल में सबसे ज्यादा मामले प्रसव के आते हैं। प्रसव ज्यादा हो रहे हैं और बेड कम पड़ हैं। ऐसे में बरामदे व गैलरी में बेड लगाकर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. अनुज मंगला, चिकित्सा अधीक्षक, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed