फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer found dead on roof of three-storey building, murder suspected

Yamuna Nagar News: तीन मंजिले भवन की छत पर मृत मिला मजदूर, हत्या की आशंका

Fri, 27 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer found dead on roof of three-storey building, murder suspected
यमुना विहार कॉलोनी में शव मिलने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी में वीरवार दोपहर तीन मंजिला इमारत की छत पर एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। मृतक के गले में परना लिपटा हुआ था और शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और उसके साथ रहने वाला युवक लापता हैं। प्रारंभिक जांच हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा निवासी 27 वर्षीय गुंजन अपनी पत्नी रीना के साथ अमर विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक अन्य युवक भी उसी मकान में रहता था। वीरवार दोपहर आसपास के लोगों ने देखा कि मकान के बाथरूम की छत पर युवक पड़ा है। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान गुंजन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना जगाधरी पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि घटना के बाद से गुंजन की पत्नी रीना और उसके साथ रहने वाला युवक घर पर नहीं हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
श्रमिक को लूटने के बाद ईंटों से की थी हत्या



संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। बूड़िया गेट क्षेत्र में 21 फरवरी को हुई मजदूर राकेश उर्फ बबला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला बलिया के गांव गगहारा थम्हनपुर निवासी सत्यम कुमार व जगाधरी की कल्याण नगर निवासी कुश उर्फ घीया के रूप में हुई है।
उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने बताया कि मधुबन कॉलोनी जगाधरी निवासी राकेश उर्फ बबला की सिर पर चोट मारकरहत्या कर दी गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि 21 फरवरी की रात उन्होंने राकेश से लूटपाट की थी। पहचान उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

जगाधरी की भगीरथ कॉलोनी में गुप्ता पैलेस के पीछे कच्चे रास्ते पर पर खून से लथपथ अवस्था में मधुबन कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ बबला का शव मिला था। राकेश 21 फरवरी की रात घर नहीं लौटा था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने शव मिलने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश के सिर और मुंह से खून बह रहा था।

शव के पास ईंट और रोड़े पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सिर पर ईंटों से वार कर हत्या की। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान लूट की गई रकम बरामद करने और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा करने के प्रयास किए जाएंगे।

यमुना विहार कॉलोनी में शव मिलने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद

यमुना विहार कॉलोनी में शव मिलने के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed