{"_id":"693b23b3b199b6103a092756","slug":"kurukshetra-university-team-secured-first-position-in-the-state-youth-festival-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-799775-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने राज्य युवा उत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने राज्य युवा उत्सव में हासिल किया प्रथम स्थान
Fri, 12 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इंद्रधनुष सभागार पंचकूला में 8 से 10 दिसंबर तक राज्य युवा उत्सव आयोजित किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की समूह नृत्य टीम ने उत्कृष्ट और ऊर्जावान प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वविद्यालय की टीम ने लोक नृत्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पूरी टीम, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, डॉ. मीनाक्षी सुहाग को बधाई दी।
कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्टता और छात्रों की सृजनशीलता का महत्वपूर्ण परिचायक है। उन्होंने टीम को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया और कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना विश्वविद्यालय की छात्राओं की प्रतिभा, परिश्रम और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
कल्चरल इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया था जिनमें से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 10 छात्राओं की टीम ने अपने सांस्कृतिक कौशल, ताल, तकनीक और प्रस्तुति की खास शैली से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत प्रथम स्थान हासिल लिया। विजेता टीम में लक्ष्मी, भूमि, अन्नपूर्णा, खुशी, प्रीति, निहारिका, कशिश, मुस्कान, नेहा व विशु शामिल हैं, जिनको कुल एक लाख 10 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया और साथ ही प्रत्येक छात्रा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मीनाक्षी सुहाग ने बताया कि विजेता टीम 12 से 14 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल में हरियाणा और विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।