{"_id":"688d096e9b58286e4805d6be","slug":"krida-bharti-will-celebrate-major-dhyanchand-sports-fortnight-from-29th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141639-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रीड़ा भारती 29 से मनाएगा मेजर ध्यानचंद खेल पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रीड़ा भारती 29 से मनाएगा मेजर ध्यानचंद खेल पखवाड़ा
Sat, 02 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। क्रीड़ा भारती की ओर से 29 अगस्त से मेजर ध्यानचंद पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 10 खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें हॉकी, फुटबॉल, लॉन टेनिस, फेंसिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कराटे, कुश्ती इत्यादि को शामिल किया गया है। इस स्पर्धा में भाग लेकर युवा अपनी प्रतिभा का राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकेंगे।
इसे लेकर शुक्रवार को क्रीड़ा भारती की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता के नेतृत्व में बुलाई गई। जिसमें उत्तर क्षेत्र सह-संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने बताया कि खेल पखवाड़ा 29 अगस्त से 11 सितंबर तक चलेगा। इसमें खेल प्रतियोगिताएं विभिन्न श्रेणियों व आयु वर्ग में करवाई जानी हैं। खाका तैयार कर लिया गया है। खिलाड़ियों को पंजीकरण करवाना होगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि खेल पखवाड़े में विद्यार्थियों व युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान जय प्रकाश सिंह, दीपक सोंधी, संजीव नागरा, अवधेश कुमार, गुरुदत्त किमोठी, भावना दुआ, संजय कुमार, डॉ. राजेश भारद्वाज, नितिन वालिया, कृष्ण लाल, अमर सिंह, अमन कुमार, गोपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को
बैठक में सितंबर में होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। यह परीक्षा 14 सितंबर को देशभर में होगी। जिसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से भाग लेना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 25 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें कुल 55 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न विभिन्न खेलों, सामान्य ज्ञान, इतिहास और मूल्य आधारित शिक्षा से पूछे जाएंगे। जिले में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का प्रमुख जिला उपाध्यक्ष आदित्य चावला को बनाया गया है। राष्ट्रस्तर के प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छह विजेताओं को 25-25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। चतुर्थ स्थान पर रहने वाले 11 विजेताओं को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह क्रीड़ा भारती प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। जिले में पहले तीन स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। किरण वधन ने कहा कि क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में महिलाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।