{"_id":"61ec6d83b20d4f37561c6b8f","slug":"korona-se-ek-bujurg-aur-do-adhed-kee-maut-svaasthy-vibhaag-chintit-yamuna-nagar-news-knl968352190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक बुजुर्ग और दो अधेड़ की मौत, स्वास्थ्य विभाग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक बुजुर्ग और दो अधेड़ की मौत, स्वास्थ्य विभाग चिंतित
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 229 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 938 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को कोरोना के नये 229 केस सामने आने से कोविड-19 का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत हो गया है। वहीं जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है तथा जिले में कुल आबादी के 47.43 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 27401 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। 26032 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक भी हो चुके हैं। दूसरी ओर लगातार संक्रमितों और मृतकों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। शनिवार को भी कोरोना से जगाधरी के कृष्णा नगर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग और यमुनानगर के कांसापुर और कैथवाला निवासी 49 और 45 वर्षीय दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इसके साथ तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गई है।
832 मरीज होम आइसोलेट और 106 अस्पताल में दाखिल
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना के 938 सक्रिय केस हैं जिसमें से 832 कोरोना मरीज घर पर व 106 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। इसके अलावा अभी तक कुल 570116 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 536522 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2034 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में 187 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन
------------
26 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश
यमुनानगर। टीकाकरण को लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय के कांफ्रेस रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं और यदि उनके परिवार में, आस-पड़ोस में या रिश्तेदारी में कोई व्यक्ति बिना टीका के रह गया है तो उसे आवश्यक रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगवाएं। डीसी ने निर्देश दिए कि 26 जनवरी तक जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए।
उन्होंने इसमें पटवारी, ग्राम सचिव, आशा वर्कर, कानूनगो और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि टीकाकरण नहीं कराने वालों को चिह्नित कर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।