फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kharmas period ends, wedding festivities to begin from February 5th

Yamuna Nagar News: खरमास समाप्त, पांच फरवरी से गूंजेगी शहनाई

Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kharmas period ends, wedding festivities to begin from February 5th
रेलवे रोड पर बने शोरूम पर एक्टिवा पसंद करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास समाप्त हो गया है। इसके साथ मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट गई है। शुक्र ग्रह भी दो फरवरी से उदय हो रहा है। शुक्र ग्रह के उदय होने के साथ फिर से शहनाइयां सुनाई देने लगेंगी। विवाह के मुहूर्त चार फरवरी से शुरू हो जाएंगे हैं। ऐसे में इसे लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है।
लोग शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। अब कपड़े, ज्वेलरी समेत अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल, होटल, मैरिज पैलेस, बैंड, घोड़ी, बग्गी, हलवाई, कैटरिंग, टेंट सहित अन्य समारोह संबंधी सामान की बुक भी लोग कर चुके हैं। वहीं, कई दिनों से मंदी काट रहे कारोबारियों के चेहरे भी ग्राहकों की भीड़ से खिल गए हैं।
विज्ञापन

शादी सीजन को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। लोगों को लुभाने के लिए दुकानों पर एक से एक बढ़कर आइट उपलब्ध है। विशेषकर महिलाओं की सामग्री वाली दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों को भी उम्मीद है कि शादी का सीजन उनके लिए मुनाफे वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी हरीश ने बताया कि बाजार में शादी के सीजन की खरीदारी शुरू हो गई है। इस सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सोना भले ही 1.35 लाख रुपये पहुंच गया है, लेकिन सोना-चांदी महंगा होने के कारण भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। महिलाओं ने पहले ही विभिन्न डिजाइन पसंद कर आभूषण बना लिए हैं। जिन घरों की शादियों में कुछ ज्यादा दिन हैं, वे जेवर इत्यादि की बुकिंग करवा रहे हैं।

कपड़ा व्यवसायी ललित ने कहा कि कपड़े की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। लोग शादियों के लिए खरीदारी कर रहे हैं। विशेषकर महिलाएं समारोह के लिए कपड़े खरीदने व पसंद करने में ज्यादा व्यस्त हैं। महिलाओं के लिए लहंगा, लहंगा साड़ी, जरी वाली साड़ी, बनारसी, भारी बार्डर वाली साड़ियां खूब पसंद कर रही हैं।
बाजार में 2000 से लेकर 25000 रुपये तक साड़ियां विशेषकर शादियों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा लहंगा 7000 से लेकर 40,000 रुपये तक उपलब्ध हैं। कारोबारी गुलशन कालड़ा ने बताया कि शादियों में स्वयं के पहने के अलावा शगुन व रिश्तेदारी में देने के लिए भी कपड़ों की खरीदारी की जा रही है। इसके लिए लोग स्पेशल कपड़ों की बुकिंग हो रही है।

बैंड मास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो महीने से शादियां बंद होने के कारण उनके पास काम नहीं था। परंतु अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और लोग बैंड सहित अन्य बाजों की बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। जिन घरों में फरवरी की शुरुआत में शादी है वह पहले से ही बैंड, बग्गी इत्यादि की बुकिंग करवा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार सीजन अच्छा निकलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोटोग्राफर गुलशन धीमान ने बताया कि शादियों के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। उनके पास फरवरी के लिए आठ बुकिंग है और एक ही दिन में तीन-तीन बुकिंग भी है। इसके लिए अन्यों का सहयोग लेकर काम पकड़ा है।


शादियों को लेकर बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, होटल सहित अन्य आयोजन स्थलों की मांग काफी बढ़ गई है। जिन घरों में फरवरी के शुरुआती दिनों में शादियां हैं, उन्होंने तीन-चार महीने पहले ही इसकी बुकिंग करवा ली है। बैंक्वेट हॉल संचालक नीटू ने बताया कि उनके पास फरवरी के सभी दिनों के लिए बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा उनके दो भाइयों के पैलेस भी बुक है। इसी तरह संचालक अनिल ने बताया कि शादियों को लेकर पैलेस इत्यादि की बुकिंग तीन-चार महीने पहले ही हो जाती है। उन्होंने बताया कि शहर के 100 से ज्यादा पैलेस फरवरी के लिए बुक हैं।

रेलवे रोड पर बने शोरूम पर एक्टिवा पसंद करते लोग। संवाद

रेलवे रोड पर बने शोरूम पर एक्टिवा पसंद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed