फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khair wood worth lakhs recovered from house in Jatowala, three brothers arrested

Yamuna Nagar News: जाटोवाला में घर से लाखों की खैर लकड़ी बरामद, तीन भाई गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Khair wood worth lakhs recovered from house in Jatowala, three brothers arrested
जाटोंवाला गांव से पकड़ी गई खैर की लकड़ी की गिनती करते विभाग के अ​धिकारी। संवाद
छछरौली। जाटोवाला गांव में पुलिस और वन विभाग वाइड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर तस्करी का पर्दाफाश किया है। छापामारी के दौरान टीम ने एक घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की और मौके से तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस और वन विभाग वाइड लाइफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को जाटोवाला निवासी राकिब के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से करीब 20 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह लकड़ी अवैध रूप से जंगलों से काटकर जमा की गई थी और इसे तस्करी के जरिए बाजार में खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से राकिब, इरशाद और राहिल को गिरफ्तार किया, जो आपस में सगे भाई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों लंबे समय से जंगलों से खैर की लकड़ी चोरी कर तस्करी में लिप्त थे और इस अवैध कारोबार से मोटी कमाई कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान कई अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर खैर तस्करी का यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले जगाधरी क्षेत्र में भी एक गोदाम से भारी मात्रा में खैर की लकड़ी बरामद की गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने वन संपदा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेंज छछरौली अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना मिली थी की जाटोवाला गांव में एक घर में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी रखी है। छापेमारी के दौरान 20 क्विंटल लकड़ी के साथ तीन सगे भाइयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। बरामद लकड़ी को सीज कर दिया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed