Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan Fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में महिलाओं के हुनर को मिलेगा बाजार

Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan Fair
मनोहर वेंडिंग जोन जगाधरी में लगे स्टॉल पर मौजूदमहिलाएं। संवाद - फोटो : File Photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में इस बार महिला उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार किए गए उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके लिए करीब 20 स्टॉल लगाए जाने की योजना है।
इन स्टॉलों पर महिलाएं अपने हाथों से तैयार किए गए हस्तशिल्प, जूट के बैग, सजावटी सामान और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं को प्रदर्शित करेंगी। इससे महिलाओं को न केवल अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उत्पादों की बिक्री के माध्यम से आमदनी बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में हरियाणा सहित दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में महिलाओं के उत्पादों को एक बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर तैयार स्वदेशी सामान को पहचान दिलाने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में शामिल होने वाली महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों के सामने रख सकेंगी। इससे उन्हें बाजार की मांग, ग्राहकों की पसंद और उत्पादों की कीमत तय करने के बारे में भी अनुभव मिलेगा। खास बात यह है कि महिलाओं को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और कार्यशैली दिखाने का अवसर मिलेगा। इससे उनके हुनर को पहचान मिलने के साथ भविष्य में कारोबार को विस्तार देने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।


घर के हुनर को कारोबार में बदलने का प्रयास
शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कई महिलाएं घर पर ही बैग, सजावटी सामान, हस्तशिल्प और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार करती हैं। लेकिन बाजार तक सीधी पहुंच नहीं होने के कारण उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए सीमित अवसर मिलते हैं। मेले में लगने वाली प्रदर्शनी ऐसे समूहों के लिए बेहतर मंच साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed