Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kamboj Sabha discussed celebrating the birth anniversary of the martyr

Yamuna Nagar News: कांबोज सभा ने की बलिदानी का जन्मदिवस मनाने पर चर्चा

Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kamboj Sabha discussed celebrating the birth anniversary of the martyr
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे समाज के लोग। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा कांबोज सभा की ओर से शनिवार को शहर स्थित कांबोज धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 दिसंबर को बलिदानी ऊधम सिंह कांबोज का जन्मदिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में शहीद ऊधम सिंह कांबोज धर्मशाला रादौर में मनाया जाएगा।
अध्यक्षता जिला प्रधान लक्ष्मीचंद कांबोज लक्सीबांस और जिला सचिव वेद प्रकाश कांबोज ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ रक्तदान शिविर और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक सद्भाव, बिरादरी की एकता और सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर भी चर्चा हुई। सभा की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने, खेलों में भागीदारी बढ़ाने, विवाह और मृत्युभोज पर अनावश्यक खर्च रोकने तथा संयुक्त परिवारों की एकता बनाए रखने के लिए ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित कर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अमित कांबोज, शिवकुमार संधाला, जय प्रकाश कांजनू, ओम प्रकाश चमरोड़ी, वागीश दोहली, गजे सिंह नंदपुरा, सुभाष हाफिजपुर, अनुज दोहली, राजेश संधाली सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed