फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kalesar Jungle Safari to remain closed for three months during the monsoon

Yamuna Nagar News: मानसून में तीन माह बंद रहेगी कलेसर जंगल सफारी

Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kalesar Jungle Safari to remain closed for three months during the monsoon
कलेसर नेशनल पार्क। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। बरसात के मौसम को देखते हुए वन्य प्राणी विभाग ने कलेसर नेशनल पार्क में संचालित जंगल सफारी को आगामी तीन माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 30 जून से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए जंगल सफारी और जंगल के अंदर जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी पर्यटक को सफारी के माध्यम से जंगल भ्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कलेसर नेशनल पार्क प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और वन्य जीव स्थलों में शामिल है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक दूर-दूर से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों का दीदार करने पहुंचते हैं। घने जंगलों के बीच सफारी का रोमांच और वन्य प्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अनुभव पर्यटकों को आकर्षित करता है। यही कारण है कि सालभर यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन

जिला वन्य प्राणी निरीक्षक ज्योति कुमार ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान हर वर्ष सुरक्षा कारणों और वन्य जीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है। बरसात के दिनों में जंगल के कच्चे रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वन विभाग की ओर से जंगल के मार्गों का निरीक्षण, मरम्मत और आवश्यक रखरखाव कार्य भी किया जाएगा। मौसम सामान्य होने और रास्तों की स्थिति बेहतर होने के बाद एक अक्टूबर से जंगल सफारी को दोबारा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed