फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kalesar forest open for tourists

सैलानियों के लिए खुला नेशनल पार्क, 30 रुपये में करें रोमांचक सफर, करीब से देखें वन्यजीव

Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रताप नगर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रताप नगर (पंजाब) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
kalesar forest open for tourists
कलेसर नेशनल पार्क का मुख्य गेट। - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग ने सैलानियों के लिए कलेसर जंगल खोल दिया है। नेशनल पार्क में 30 रुपये की फीस चुका कर जंगल सफारी का रोमांचकारी सफर का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि जंगल सफारी के लिए वन विभाग की तरफ से तय बंद गाड़ी का शुल्क अलग से देना पड़ेगा। यमुनानगर का कलेसर जंगल 45 से 50 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ हैं।

विज्ञापन


यहां प्राकृतिक का रोमांच देखने को मिलता है। कलेसर नेशनल पार्क का कुल क्षेत्रफल 11570 एकड़ है और वन्य प्राणी विहार 13422 एकड़ में फैला हुआ है। जंगल की सैर के लिए सभी जिलों के वन विभागों को सूचित कर दिया है। खास बात यह भी है कि उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क और हिमाचल प्रदेश के सिपलवाड़ा नेशनल पार्क की सीमाएं भी इससे सटी हुई हैं और समीप से ही यमुना नदी बह रही है।
विज्ञापन


पार्क की यात्रा के लिए विभाग की ओर से कुछ शुल्क भी निर्धारित किया हुआ है। इसके लिए बड़ों के लिए 30 रुपये का टिकट, बच्चे के लिए 10 रुपये, गाड़ी की पार्किंग के 20 रुपये, कैमरा प्रयोग करने के लिए 50 रुपये व वीडियो कैमरा प्रयोग करने के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। गाड़ी का किराया 500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेसर नेशनल पार्क में न केवल आसपास, बल्कि विदेशों से भी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यह पार्क 8 नवंबर 2015 से सार्वजनिक यात्रा के लिए खुला है। पार्क के प्रवेश द्वार के निकट एक टिकट विंडो और रिसेप्शन सेंटर स्थापित किया गया है।

वीकेंड के साथ-साथ विशेष अवसरों पर यहां आने वालों की संख्या बढ़ जाती है। पार्किंग, विश्राम कक्ष, पेयजल जैसी सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। विभाग की ओर से दो सफारी गाड़ियों की व्यवस्था की हुई है। यह गाड़ी 16 किलोमीटर की यात्रा करवाती है।

कलेसर पार्क में घूमने से न केवल रोमांचक नजारा देखने को मिलता है, बल्कि जंगल में दुलर्भ प्राणी भी हैं। यहां तेंदुए, सांबर, चित्तल, नीलगाय, भालू, बिल्ली, जंगली धब्बेदार बिल्ली, हाथी, लंगूर, बंदर, जंगली मुर्गे जैसे जानवरों की प्रजातियां शामिल हैं।
 

जंगली सुअर व मोंगोज भी यहां पाए जाते हैं। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से भी कई बार बाघ और हाथी इस क्षेत्र में आ जाते हैं। 45 से अधिक तेंदुए कलेसर पार्क में वास करते हैं। विभाग वन्यप्राणी जीवों की गणना करा रहा है। इसके लिए पार्क में नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। वाइल्ड लाइफ के अधिकारी राजेश चहल ने बताया कि नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अनेक प्रकार के वन्य जीव देखने के लिए पर्यटक यहां आते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed